Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Tateeree गाना गाकर बुरा फंसे Badshah, समन से शुरू हुई बात अब FIR तक पहुंची, क्या गाने पर लगेगा बैन?

Badshah इन दिनों अपने हालिया रिलीज हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर विवादों में आ गए हैं. इस गाने को लेकर रैपर के खिलाफ पहले समन जारी हुआ और अब FIR दर्ज हो गई है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: March 6, 2026 11:27 PM IST

Tateeree गाना गाकर बुरा फंसे Badshah, समन से शुरू हुई बात अब FIR तक पहुंची, क्या गाने पर लगेगा बैन?
बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज

FIR Filed Against Badshah: पंजाबी और हिंदी सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है, डीजे और क्लब में अक्सर उनके गानों पर लोग थिरकने को मजबूर हो जाते हैं, लेकिन इन दिनों सिंगर अपने नए हरयाणवी गाने 'टटीरी' (Tateeree) को लेकर विवादों में आ गए हैं और इस मामले में रैपर कि मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बादशाह के इस गाने के खिलाफ पहले हरियाणा महिला आयोग की तरफ से नोटिस जारी किया गया और अब इसे लेकर रैपर के खिलाफ FIR दर्ज (FIR Filed Against Badshah) हो गई है.

क्यों दर्ज हुई Badshah के खिलाफ FIR?

हरियाणा महिला आयोग के समन के बाद अब पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में बादशाह के खिलाफ चंडीमंदिर के रहने वाले अभय चौधरी ने FIR दर्ज कराई है. अभय की शिकायत के मुताबिक, बादशाह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने और इसके वीडियो में बहुत ही गंदी भाषा और इशारों का इस्तेमाल किया गया है. शिकायतकर्ता का कहना है कि, क्लिप में लड़कियों को स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाया गया है और जिस तरह के सीन शूट किए गए हैं, वो समाज में बहुत गलत मैसेज देते हैं.

इन धाराओं में Badshah पर दर्ज हुआ केस

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बादशाह के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. बता दें कि, बादशाह पर IPC की धारा 296 (ये धारा सार्वजनिक रूप से अश्लीलता फैलाने या ऐसे गाने/काम करने पर लगती है जिससे समाज की मर्यादा को ठेस पहुंचती है.) और महिला अश्लील प्रतिनिधित्व अधिनियम 1986 की धारा 3 और 4 (ये धाराएं महिलाओं को गलत या अश्लील तरीके से दिखाने वाले कंटेंट को बनाने और बांटने पर रोक लगाती है.) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

क्या है गाने को विवाद बोल जिस पर मचा है बवाल?

बता दें कि, रैपर बादशाह के इस गाने को लेकर कई जगहों पर FIR दर्ज कराई जा रही है. इसके पहले पानीपत की सविता आर्य और रोहतक के वकील राजनारायण पंघाल भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं. अगर आपने ये गाना नहीं सुना तो बता दें कि, इसकी जिस लाइन पर बवाल मचा है वो है 'आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने.' लोगों का कहना है कि यह लाइन महिलाओं और मर्यादा के खिलाफ है.

View this post on Instagram

A post shared by DJ AG ONLINE (@djagonline)

कब रिलीज हुआ था Badshah का गाना?

गौरतलब है कि, बादशाह का ये गाना 1 मार्च 2026 को रिलीज हुई था और अब तक इसे 44 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लेकिन ये रिलीज के बाद से ही लगातार विवादों में बना हुआ है. वहीं जैसे-जैसे इसके खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं उसे देखते हुए एक सवाल खड़ा हो रहा है कि, क्या ये गाना बैन होगा? हालांकि, अभी तक तो इस पर ऐसा कुछ देखने या सुनने को नहीं मिला है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…