एकता कपूर के सुपरहिट टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' के सीक्वल की तैयारी जोरो से शुरू हो गई है। इस टीवी सीरियल को 'कसौटी जिंदगी के' के नाम से शुरू किया जाने वाला है। इस रिक्रिएटेड टीवी शो में प्रेरणा का किरदार एरिका फर्नांडीज निभाने वाली हैं और इसमें अनुराग के नाम पर अभी तक माथापच्ची ही चल रही थी।
मीडिया रिपोर्ट्स में इस रोल के कई दावेदार बताए जा रहे थे, इसके बाद ये खबर आई थी कि शो में ये किरदार पार्थ समांथा निभाने वाले हैं। हालांकि शो मेकर्स ने न कभी इन खबरों का खंडन किया और न ही पुष्टि। लेकिन अब लगता है कि ये बात साफ हो गई है कि पार्थ ही अनुराग का किरदार निभाने वाले हैं। दरअसल इस टीवी शो के प्रोमो शूट की फोटो सेट से लीक हो गई हैं और इन फोटोज में पार्थ समांथा का चेहरा साफ नजर आ रहा है। पार्थ प्रोमो शूट में लाल शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहने हुए हैं।
#KasautiiZindagiiKay #KasautiiZindagiiKay2 #ParthSamthaan #EricaFernandes #KasautiiZindagiiKay2#ejf #hinakhan #Hinaholic
Yeeeeeeeeee ?? pic.twitter.com/CMiPYHLiG8— ❤️KASAUTII_ZINDAGI_KEY_2_KZK2❤️ (@kasautiizindagi) August 11, 2018
#Confirm Parth He Anurag H
promo shoot#KasautiiZindagiiKay2#KasautiiZindagiiKay@saloni181 @Susmita03927799 @KanakGu52294301
Parth Ki Tarah Hina Ki News Sach Na Ho bs ? pic.twitter.com/QIcKryoi5X
— HaRisH KuMaR✨✨✨ (@HarishK000000) August 11, 2018
ये शूट रेलवे स्टेशन पर किया जा रहा था। जहां पार्थ के साथ लाल ड्रेस में एरिका भी नजर आईं। हालांकि फोटोज में एरिका का चेहरा उतना साफ नजर नहीं आ रहा लेकिन ये कंफर्म है कि शो में प्रेरणा का किरदार एरिका ही निभाने वाली है। इस सुपरहिट टीवी शो की वापसी को लेकर फैंस का क्रेज सांतवे आसमान पर है। ये शूट भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर किया जा रहा है। इससे पहले शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इस सीरियल का टीजर जारी करते हुए शो के कमबैक की पुष्टि की थी।
A post shared by Ek❤️kzk N Lailamajnu (@ektaravikapoor) on
बता दें कि इस टीवी शो में प्रेरणा का किरदार पहले श्वेता तिवारी ने निभाया था और उस दौरान श्वेता घर-घर में मशहूर हो गईं थी। जबकि अनुराग बसु का किरदार कैजन खान ने निभाया था। ये एक लव ट्रांयग्ल वाला शो थे जिसमें एक अहम किरदार ऋषभ बजाज भी था। ये किरदार रोनित रॉय ने निभाया था और अब देखना ये होगा कि ये किरदार कौन निभाने वाला है। जहां तक हालिया मीडिया रिपोर्ट्क की बात है तो ये किरदार शमिताभ एक्टर अभिमन्यु चौधरी निभा सकते हैं।