Flight Teaser Poster Fan Reactions: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने जब से ओटीटी पर फिल्में रिलीज करना शुरू की हैं, तब से दर्शकों की चांदी हो गई है। नई कहानी, सधे हुए डायरेक्शन और बेहतरीन स्क्रीनप्ले की मिक्सचर ये फिल्में बिग बजट बॉलीवुडिया फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। साल 2020 में दर्शकों ने ऐसी कई फिल्में देखीं और साल 2021 की शुरुआत भी ऐसी ही एक फिल्म से होने जा रही है, जिसके टीजर ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर गर्दा उड़ा दिया है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं कलाकार मोहित चड्ढा (Mohit Chadda) स्टारर फिल्म 'फ्लाइट' (Flight) की, जिसका टीजर पोस्टर कुछ घंटे पहले ही यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस टीजर पोस्टर से फिल्म 'फ्लाइट' (Film Flight) की कहानी के बारे में ज्यादा तो जानकारी नहीं मिलती, लेकिन इतना पता जरूर चल गया है कि यह फिल्म एक फ्लाइट के आसपास घूमती दिखेगी, जिसमें सवार एक व्यक्ति जिंदा रहने की जिद पूरी करने के लिए सारी हदें पार करता दिखेगा। सिनेमाप्रेमियों ने ऐसी जबरदस्त थ्रिलर काफी समय से नहीं देखी हैं, जिस कारण वो 'फ्लाइट' (Flight) को सिनेमाघरों में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
फिल्म 'फ्लाइट' (Film Flight) का टीजर पोस्टर देखने के बाद फैंस लगातार कमेंट करके इसकी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने टीजर के नीचे कमेंट करते हुए लिखा है, ‘पिक्चर देखकर लगा कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म है... और किस-किसको ऐसा लगा ?’ तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, ‘क्या गजब का टीजर है...इस फिल्म का इंतजार करना बनता है बॉस...।’
आप फैंस के कमेंट नीचे देख सकते हैं:
फिल्म 'फ्लाइट' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहरुख खान, मोहित चड्ढा, पवन मल्होत्रा, जाकिर खान, विवेक वासवानी और शिबानी बेदी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 'फ्लाइट' का डायरेक्शन सूरज जोशी ने किया है और इसका निर्माण के. चड्ढा, मोहित चड्ढा, सूरज जोशी और रोहित चड्ढा ने किया है। आपको फिल्म 'फ्लाइट' का टीजर कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates
