Flight Teaser Poster Celeb Reaction: बॉलीवुड कलाकार मोहित चड्ढा (Mohit Chadda) ने बीते दिन ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'फ्लाइट' (Flight) का टीजर रिलीज किया, जिसने इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी है। मोहित चड्ढा की फिल्म का टीजर देखने के बाद इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने इसकी जमकर तारीफ की है। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) जैसे कलाकारों ने तो ट्विटर पर लम्बे-चौड़े पोस्ट लिखकर फिल्म 'फ्लाइट' को देखने की उत्सुकता व्यक्त की है। टीवी अदाकारा अंकिता लोखंडे ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘फ्लाइट में फंसे एक व्यक्ति के सरवाइवल की कहानी देखने के लिए तैयार हो जाइए। मोहित चड्ढा की यह फिल्म 19 मार्च के दिन रिलीज होगी।’
Witness one man’s #FightToSurvive against all odds unfold in #Flight. In cinemas on 19th March!@flightthemovie @imohitc @HeyIshita @FanViveck @shibanib @iampritampyaare @rowdy_jo @Babitaashiwal @_rohitchadda #CrazyBoyzEntertainment @UFOMoviez @#ZakirHussain #KaizadKot pic.twitter.com/DEFyGGaGEs
— Ankita lokhande (@anky1912) February 17, 2021
जाने-माने कलाकार सुनील ग्रोवर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, ‘मेरी तरफ से फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं। इस फिल्म में एक व्यक्ति की जबरदस्त सरवाइवल कहानी देखने को मिलेगी।’
Best wishes?
Witness one man’s #FightToSurvive against all odds unfold in #Flight. In cinemas on 19th March!@flightthemovie @imohitc @HeyIshita @FanViveck @shibanib @iampritampyaare @rowdy_jo @Babitaashiwal #CrazyBoyzEntertainment @UFOMoviez @Shibasishsarkar @RelianceEnt pic.twitter.com/wi423uKGVp— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) February 17, 2021
फिल्म फ्लाइट के लिए क्यों उत्साहित हैं सेलेब्स:
फिल्म 'फ्लाइट' को लेकर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स में जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे साफ है कि यह फिल्म रिलीज होते ही धमाका करेगी। फिल्म 'फ्लाइट' का जुदा कॉन्सेप्ट अब तक बड़े पर्दे पर देखने को नहीं मिला है, जिस कारण इंडस्ट्री के सेलेब इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं। फिल्म 'फ्लाइट' एक जबरदस्त थ्रिलर नजर आ रही है, जिसके दौरान दर्शकों की धड़कनें बढ़ना लाजमी हैं। वैसे आपको फिल्म 'फ्लाइट' का टीजर कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates