क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह शुक्रवार बेहद खास दिन रहा है. क्योंकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बड़ा इतिहास रचते हुए तीसरी बार महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात देकर यह शानदार जीत हासिल की. ऑस्ट्रेलिया ने 49.5 ओवर में 338 रन बनाए थे, जबकि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने महज 5 विकेट पर 341 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस ऐतिहासिक जीत पर भारत के लोगों के साथ ही पूरा बॉलीवुड खुशी से झूम उठा है. इसके साथ भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ भी हो रही है. इस मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने बधाई दी है. आइए जानते हैं...
हरमनप्रीत और जेमिमा की साझेदारी
इस मैच का रुख भारतीय बल्लेबाजों जेमिमा रोड्रिगेज और हरमनप्रीत की शानदार साझेदारी ने बदला. दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 167 रन की बड़ी साझेदारी खेली, इस वजह से टीम के लिए जीत हासिल करना मुमकिन हो सका है। भारत ने महिला वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा स्कोर को पीछे छोड़कर यह रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल की है. इस जीत पर बधाई देते हुए एक्टर मनोज वाजपेयी ने लिखा कि "कमाल कर दिया…फ़ाइनल में! 339 रनों का पीछा करते हुए, हमारी टीम ने महिला वनडे इतिहास का बेस्ट स्कोर हासिल किया है. एक ऐसा पल जिसने खेल को ऊपर उठाया और महिला क्रिकेट को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाया है."
TRENDING NOW
बॉलीवुड अभिनेता ने जाहिर की खुशी
वहीं सुनील शेट्टी ने लिखा, "339 रन…कमाल कर दिया... जेमिमा के प्रदर्शन और टीम इंडिया की मेहनत ने दिल जीत लिया." इसके बाद एक्ट्रेस रवीना टंडन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि "हमारी छोरियां छोरों से कम हैं के…" उन्होंने आगे 'प्राउड इंडियन वूमेन' लिखा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए वरुण धवन ने जेमिमा रोड्रिगेज की खुशी से रोते हुए फोटो शेयर की और उन्हें 'हीरो' बताया. इसके अलावा सिंगर पलक मुच्छल ने इसे "ओह माय गॉड…क्या गेम था." बताए है. बॉलीवुड के अलावा साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने भी अपनी खुशी जाहिर की है और टीम को 'आईकॉनिक' बताया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates