Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

इन 5 फिल्मों पर आया आॅडियंस का दिल, संजू और सूरमा समेत IMDb पर ये हैं टॉप रेटिंग वाली फिल्में

दिलचस्प बात यह है कि मूवी रेटिंग साइट आईएमडीबी (IMDb) पर इस साल अब तक टॉप 5 फिल्में किसी भी खान सितारे की नहीं हैं।

By: BollywoodLife  |  Published: July 30, 2018 10:57 AM IST

इन 5 फिल्मों पर आया आॅडियंस का दिल, संजू और सूरमा समेत IMDb पर ये हैं टॉप रेटिंग वाली फिल्में

साल 2018 बॉलीवुड के लिए कई मायनों में खास रहा है। इस साल बॉलीवुड ने कमर्शियल सक्सेस भी देखी तो कई शानदार कहानियों से सजी फिल्मों ने लोगों को लुभाया। उन फिल्मों ने भी बॉक्स आॅफिस पर शानदार कमाई की जिन्हें आॅडियंस ​ने पसंद कियां कुल मिलाकर इस साल एक बार फिर से यह साबित हुआ है कि दमदार कंटेट के दम पर फिल्में अच्छा बिजनेस करती रहेंगी। दिलचस्प बात यह है कि मूवी रेटिंग साइट आईएमडीबी (IMDb) पर इस साल अब तक टॉप 5 फिल्में किसी भी खान सितारे की नहीं हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि आॅडियंस को केवल बड़े नाम ही नहीं चाहिए, बल्कि अच्छा कंटेंट ओर दमदार अदाकारी भी चाहिए। इस रिपोर्ट में हम आईएमडीबी पर टॉप 5 में जगह बनाने वाली फिल्मों के बारे में ही बताने जा रहे हैं।

संजू - 8.5
इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म यानी कि राजकुमार हिरानी की 'संजू' आईएमडीबी पर टॉप पर है। इसे यूजर्स ने 8.5 रेटिंग दी है। फिल्म ने बॉक्स आॅफिस तकरीबन 340 करोड़ का कारोबार कर लिया है, इसके साथ ही रणबीर की ये फिल्म लोगों के दिलों पर भी राज कर रही है।

Sanju

परमाणु - 8.4
जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु' भले ही कमाई के मामले में 'संजू' के आस—पास भी न फटकती हो, लेकिन आईएमडीबी रेटिंग के मामले में एक प्वाइंट ही पीछे है। फिल्म यूजर्स को इतनी पसंद आई है कि यह 'संजू' के बाद 8.4 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है। 'परमाणु : द स्टोरी आॅफ पोखरण' फिल्म पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण की कहानी बयां करती है।

Parmanu-Poster-IMDB

पैडमैन - 8.2
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने सेनेटरी पैड्स को बैकड्रॉप में रखकर फिल्म बनाने के बारे में सोचा होगा, तब दोनों के दिमाग में ये बात जरूर रही होगी कि इस सब्जेक्ट पर आॅडियंस कनेक्ट होना जरूरी है। ये एक घातक फैसला भी हो सकता था, लेकिन फिल्म जितनी खूबसूरती से बनी है, उसने लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म 8.2 रेटिंग आईएमडीबी पर तीसरे पोजीशन पर है। ​इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा था। अपने यूनीक सब्जेक्ट के चलते यह फिल्म चर्चाओं में आ गई थी।

Padman

राजी - 7.9
आलिया भट्ट और विकी कौशल की शानदार अदाकारी से सजी 'राजी' न केवल आॅडियंस का दिल लुभा गई, बल्कि इस फिल्म को भी क्रिटिक्स ने शानदार फिल्म बताया। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित 'राजी' एक ऐसी कश्मीरी लड़की की कहानी बयां करती है, जो देश के लिए पाकिस्तान जाकर जासूसी करने के लिए अपना सब कुछ गवां देती है। फिल्म आईएमडीबी में 7.9 रेटिंग के साथ चौथे पायदान पर है।

Raazi

सूरमा - 7.8
दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू की फिल्म बॉक्स आॅफिस पर भले ही बहुत बंपर कमाई न कर सकी हो, लेकिन इस फिल्म ने आॅडियंस के दिल में अपनी अलग जगह बना ली है। हॉकी लेजेंड संदीप सिंह की कहानी बयां करती ये फिल्म आईएमडीबी में 7.8 रेटिंग के साथ पांचवे पायदान पर है।

Soorma

इन सभी फिल्मों को मिली यूजर्स की प्रतिक्रिया से तो यही जाहिर होता है कि मजबूत कंटेट हमेशा ही लोगों को लुभाता है और ऐसी ही फिल्में आखिर में याद रह जाती हैं।