Gadar 2: इन खास लोगों के लिए फिर से रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म, अमीशा पटेल ने जताई खुशी

Gadar 2 re release: बीते दिन ही सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया है। ये खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई है।

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: August 5, 2024 11:53 AM IST

Gadar 2 re release: 1971 के तीसरे भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म गदर को भला कौन भूल सकता है। बीते साल इस फिल्म के दूसरे पार्ट ने बॉक्स ऑफिस की दुनिया को हिलाकर रख दिया था। वहीं पहला पार्ट तो आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है। गदर 2 को रिलीज हुए एक साल का समय हो चुका है। ऐसे में मेकर्स ने गदर 2 के मूकबाधिर फैंस को एक तोहफा देने का फैसला किया है। खबर है कि मेकर्स गदर 2 को फिर से रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इस बारे में बात करते हिए जी स्टूडियोज के सीबीओ उमेश कुमार बंसल ने कहा, 'गदर 2 एक ऐसी फिल्म है जो हर भारतीय के दिलों पर राज कर रही है। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि गदर 2 मूकबाधिर फैंस के लिए फिर से रिलीज की गई है।'

ये खबर सामने आते ही तारा सिंह ने भी चुप्पी तोड़ दी है। इस बारे में बात करते हुए सनी देओल ने कहा, 'गदर 2 की मेरे दिल में एक खास जगह है और हमेशा रहेगी। रिलीज के एक साल बाद भी दर्शकों का लगातार प्यार देखना दिलचस्प है। इस बार ये फिल्म मूकबाधिर लोगों के दिलों को छूने वाली है।' इसके अलावा अमीषा पटेल ने भी इस खबर पर अमीशा पटेल ने भी चुप्पी तोड़ दी है।

सकीना का किरदार निभा चुकीं अमीषा पटेल ने कहा, 'गदर का हिस्सा बनना मेरे लिए एक एक शानदार सफर था। सकीना की कहानी को बहुत से लोग नहीं देख पाए हैं। इस बार हम उन सभी लोगों को एक मौका देना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि गदर 2 लोगों के लिए प्रेरणा बनेगी।' गौरतलब है कि गदर 2 रविवार, 4 अगस्त को भारत भर के सभी प्रमुख शहरों के चुनिंदा पीवीआर सिनेमाघरों में भारतीय सांकेतिक भाषा में प्रदर्शित की गई है। टीवी की ऐसी ही खबरें जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुड लाइफ...।