Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'गदर 3' में ऐसा होगा सनी देओल का रोल, रिलीज से पहले लीक हुई फिल्म की कहानी

Gadar 3 Story Leak: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 3' की कहानी रिलीज से पहले लीक हो गई है। फिल्म की टाइमलाइन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

By: Abhay  |  Published: February 8, 2024 10:06 AM IST

'गदर 3' में ऐसा होगा सनी देओल का रोल, रिलीज से पहले लीक हुई फिल्म की कहानी

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' ने साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। सनी देओल ने इस फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी कर ली। फिल्म 'गदर 2' ने खाली इंडिया के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 'गदर 2' हिट होने के बाद मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर अधिकारिक घोषणा कर दी थी। इसके बाद से फिल्म की कहानी और बाकी चीजों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म की कहानी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

'गदर 3' की कहानी हुई लीक!

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 3' रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर अभी तक कई अपडेट्स सामने आ चुकें हैं। पहले फिल्म की कास्ट को लेकर खबरें आ रही थीं। अब इन सब के बाद 'गदर 3' की कहानी को लेकर चर्चा हो रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 'गदर 3' और 'गदर 2' की टाइमलाइन में काफी ज्दादा फर्क नहीं देखने को मिलने वाला है। मेकर्स का मनना है कि तारा सिंह को काफी समय तक कम उम्र का दिखाना काफी मुश्किल होगा। 'गदर 3' की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां से 'गदर 2' खत्म हुई थी। फिल्म कहानी को 1980 या 1999 के दशक में सेट किया जाएगा। फिल्म के लिए मेकर्स के पास चार ऑप्शन थे, उन्होंने उसमें से एक को चुन लिया है। 'गदर 3' भी एक्शन और देशभक्ति से भरी होने वाली है। लेकिन आपको बता दें मेकर्स ने अभी तक इसको लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

कब फ्लोर पर आएगी 'गदर 3'

'गदर 3' की कहानी लीक होने के बाद अब फैंस को फिल्म की रिलीज का इंतजार है। आपको 'गदर 3' की रिलीज को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है। लेकिन फिल्म फ्लोर पर कब जाने वाली है, इसको कई मीडिया रिपोर्ट्स आ चुकी हैं। खबरों के मुताबिक सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 3' साल 2025 में फ्लोर पर आ सकती हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 3' कीफिल्म को ेलकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।


About the Author

Abhay