बॉलीवुड एक्टर्स तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) पिछले काफी दिनों से अपकमिंग फिल्म 'हसीन दिलरुबा' (Haseen Dillruba) को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस के लिए इससे बड़ी खुशी की बात और क्या होगी कि दोनों स्टार्स ने फिल्म ने की शूटिंग शुरू कर दी है। और दर्शक भी इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरों की मानें तो विक्रांत और तापसी इस समय हरिद्वार में हैं और वहीं फिल्म की शूटिंग की शुरू की जाएगी।
डायरेक्टर विनिल मैथ्यू (Vinil Mathew) के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का फर्स्ट लुक पहले भी जारी किया जा चुका है। इस फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और निर्माता आनंद एल द्वारा (Aanand L Rai) प्रोड्यूस कर रहे हैं। विनिल मैथ्यू (Vinil Mathew) इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म 'हंसी तो फंसी' (Hasee Toh Phasee) जैसी फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हरिद्वार और ऋषिकेश में की जाएगी। दोनों स्टार्स की यह फिल्म 18 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
#TaapseePannu and #VikrantMassey... #HaseenDillruba filming begins today... Directed by Vinil Mathew... Produced by Aanand L Rai and Himanshu Sharma... Eros International presentation... 18 Sept 2020 release. pic.twitter.com/uDnd3W3ww4
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 18, 2020
विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) हालिया रिलीज हुई फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में विक्रांत के साथ बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लीड रोल में नजर आ रही हैं और यह फिल्म एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के ज़िन्दगी पर आधारित है। तापसी पन्नू आखिरी बार फिल्म 'सांड की आंख' (Saand Ki Aankh) में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में तापसी के साथ लीड रोल में भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) दिखाई दी थीं और फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने दोनों स्टार्स की एक्टिंग की काफी तारीफ की थी।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates