Govinda Nephew Krushna Abhishek on his extra-marital affair: कहते हैं कि लोगों के दिन फिरते देर नहीं लगती. एक जमाना था जब गोविंदा का बॉलीवुड में सिक्का चलता था. जिस फिल्म पर गोविंदा हाथ रख देते थे, वो फिल्म हिट हो जाया करती थी. गोविंदा ने अपने जमाने में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. हालांकि गोविंदा का वो दौर अब बीत चुका है. यही वजह है कि अब बॉलीवुड में गोविंदा (Govinda) को कोई नहीं पूछ रहा है. वहीं गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा हाथ धोकर उनके पीछे पड़ी हुई है. सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) आरोप लगा रही हैं कि गोविंदा का किसी के साथ चक्कर चल रहा है. सुनीता सबसे कहती हैं कि बुढ़ापे में गोविंदा पर प्यार का बुखार चढ़ा है. ऐसा बोल-बोलकर सुनीता ने गोविंदा की इमेज की धज्जियां उड़ा दी हैं. इसी बीच गोविंदा को लेकर उनके भांजे कृष्णा अभिषेक ने भी बड़ा बयान दे दिया है. अब तक गोविंदा के परिवार ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी. अब जाकर कृष्णा अभिषेक ने अपने चीची मामा को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
गोविंदा को लेकर क्या बोले कृष्णा अभिषेक
गोविंदा और सुनीता आहूजा के बारे में TOI से बात करते हुए कृष्णा अभिषेक ने कहा, सुनीता मामी का जो मन करे वो मामा के बारे में बोल सकती हैं. वो दोनों पति पत्नी हैं. ये उन दोनों के बीच की बात है. इस पर भला मैं कैसे कमेंट कर सकता हूं. मेरा भी एक परिवार है. मैं दोनों की बहुत इज्जत करता हूं. मैं भी आपकी तरह मीडिया पर काफी कुछ देख रहा हूं. हालांकि मुझे ये नहीं पता कि इस खबर में कितनी सच्चाई है. अगर मामी किसी बात से नाराज हैं तो वो अपने हिसाब से ही बात करेंगी. इसमें कोई भी दखल नहीं दे सकता.
पति-पत्नी के झगड़े में नहीं पड़ना चाहते कृष्णा अभिषेक?
कृष्णा अभिषेक ने जिस तरह से गोविंदा और सुनीता को लेकर दे टुक जवाब दे डाला है, उससे एक बात को साफ है कि वो इन दोनों के बारे में बात ही नहीं करना चाहते. किसी भी पब्लिसिटी से पहले कृष्णा अभिषेक ने अपने परिवार को चुना है. वरना वो इस मामले को लाइमलाइट पाने के लिए बड़ी ही आसानी से भुना सकते हैं. अब ये तो हर कोई जानता है कि बीते कुछ समय से कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के रिश्ते भी ठीक नहीं है. कई बार जमाने के सामने कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के परिवार के झगड़े की खबरें सामने आ चुकी हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates