Govinda On Indusrty: एक समय था जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) का भी सिक्का चलता था. यहां तक की एक्टर को 'हीरो नंबर 1' का टैग तक मिल गया था. लेकिन कहते हैं ना कि, समय एक जैसा नहीं रहता और यही गोविंदा के साथ भी हुआ. एक दौर में बॉलीवुड में एक साथ कई फिल्में साइन करने वाले गोविंदा आज फिल्मों में दूर-दूर तक नजर आते हैं. हालांकि, वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. कभी हेल्थ, कभी रिलेशनशिप (Govinda Relationship) तो कभी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) द्वारा लगा गए गंभीर आरोप उन्हें सुर्खियों में ले आए, लेकिन इस बार एक्टर अपने एक इंटरव्यू को लेकर खबरों में हैं, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई से पर्दा उठाया है.
एक साथ फिल्में साइन करने की बताई वजह
गोविंदा (Govinda) ने हाल ही में सिद्धार्थ कान्नन के साथ खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कई सवालों के बेबाक बयान दिए और इसी कड़ी में उन्होंने इंडस्ट्री में सक्सेसफुल होने के अपने विचारों को भी खुलकर कैमरे के सामने रखा. इंटरव्यू के दौरान जब सिद्धार्थ ने उनसे पूछा कि, क्या उन्होंने एक वक्त पर इतनी सारी फिल्में एक साथ साइन कर ली थी कि वो लोगों का भला करना चाहते थे. इस जवाब पर गोविंदा ने बड़ी ही बेबाकी और ऑनेस्टी के साथ जवाब देते हुए कहा, 'लोगों का नहीं मैं खुद का भला करना चाहता था.'
गोविंदा ने किसे बताया डेंजर आदमी?
इसपर जब सिद्धार्थ ने आगे पूछा कि, जब उनमें से फिल्में नहीं की तो नाम तो खराब हो गया ना. इसपर गोविंदा बोले- 'फिल्म लाइन नाम किसका अच्छा है? किसका नाम अच्छा है फिल्म इंडस्ट्री में. जिसका नाम अच्छा है वो बहुत बड़े डेंजर आदमी हैं. हां, यहां जिससे प्यार करते हैं लोग समझो की डरते हैं उससे. नाम क्वालिटी के लिए हो सकता है, ये समय पर आते हैं, ये दिलदार आदमी है, इनका व्यवहार अच्चा है. नहीं तो तय है कि नाम बिगाड़ा जाता है.'
'बदनाम करके बाहर का रास्ता दिखाया जाता है'
एक्टर ने आगे इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा, 'इज्जत और जिल्लत का मालिक ऊपरवाला है, लेकिन ऊपरवाले के जो अगल-बगल वालें हैं वो इसका फायदा उठाते हैं.' उन्होंने कहा कि, 'चाहे जो भी हो किसी ना किसी तरह से नाम बदनाम करके बाहर का रास्ता दिखाया जाता है.' इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना का उदाहरण देते हुए कहा, 'अमिताभ बच्चन जी को ही ले लीजिए, वो परफेक्ट उदाहरण हैं. 14-15 साल गायब रहे, क्या उस समय उन्हें एक्टिंग नहीं आती थी? राजेश खन्ना के साथ भी ऐसा ही देखने को मिला.'
आखिरी बार किस फिल्म में नजर आए थे गोविंदा?
गोविंदा आज भले ही पर्दे से दूर हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब लोग एक्टर की एक्टिंग के कायल थे और उनके डांस के दीवाने हुआ करते थे. उनकी मुस्कान लाखों लड़कियों के दिलों में आग लगा देती थी. हालांकि, आज वो सिर्फ अपनी पर्सनल लाइफ तक ही सिमट के रह गए हैं. गोविंदा को आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म 'रंगीला राजा' में देखा गया था. इस मूवी में उन्होंने डबल रोल किया था. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates