कौन है सुनीता की जुड़वां बहन?
Who is Govinda's wife Sunita's elder sister: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में सुनीता ने गोविंदा को बकरा बताकर बवाल मचा दिया था. इसी बीच सोशल मीडिया पर सुनीता की हमशक्ल ने बवाल मचा दिया है. दरअसल सोशल मीडिया पर सुनीता की एक वीडियो वायरल हुई है. इस वीडियो में सुनीता एक महिला के साथ खड़ी नजर आ रही हैं. इस महिला की शक्ल सुनीता से बहुत मैच कर रही है. देखे में लग रहा है कि जैसे ये महिला सुनीता की जुड़वां बहन है. जैसे ही मीडिया की वजह से इस महिला पर गई. वैसे ही मीडिया ने सुनीता से सवाल पूछने शुरू कर दिए. तब सुनीता ने बताया कि ये औरत कोई और नहीं बल्कि उनकी बड़ी बहन है. दोनों एक ही मां की औलाद हैं. यही वजह है कि दोनों की शक्लें इतनी मैच करती हैं. ये बात सुनकर दोनों बहनें जमकर हंसती नजर आईं. अब जाकर लोगों को पता चला है कि सुनीता की एक बहन भी है जो कि उनकी हमशक्ल लगती है.
आपको बता दें कि सुनीता की बड़ी बहन का नाम दिगंबर सिंह है. दिगंबर सिंह ने गोविंदा के मामा आनंद सिंह के साथ शादी की है. इस हिसाब से सुनीता आनंद सिंह की साली लगती हैं और दिगंबर सिंह, गोविंदा की... बताया जाता है कि बड़ बहन के घर पर जाने के दौरान ही सुनीता और गोविंदा का मुलाकात हुई थी. बताया जाता है ये वही दौर था जब गोविंदा अपने मामा की साली को दिल दे बैठे थे. कुछ समय बाद गोविंदा और सुनीता की लव स्टोरी शुरू हुई.
डेटिंग के दौरान गोविंदा को नहीं पता था कि आगे चलकर सुनीता उनकी पत्नी बनने वाली हैं. दूसरी तरफ गोविंदा भी एक सुपरस्टार बनने की कागार पर थे. जल्द ही गोविंदा बॉलीवुड स्टार बन गए. स्टार बनने के बाद भी गोविंदा अपना वादा नहीं भूले. गोविंदा ने सुनीता से शादी करके अपने सारे फैंस का दिल तोड़ दिया था.
View this post on Instagram
सालों साथ रहने के बाद अचानक एक दिन सुनीता ने गोविंदा पर धोखा देने के आरोप लगाने शुरू कर दिए. सुनीता ने दावा किया कि गोविंदा खुद से आधी उम्र की लड़की को डेट कर रहे हैं. ये खबर सामने आने के बाद से ही सुनीता लगातार सुर्खियों में हैं. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…