तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'मनमर्जियां' का नया गाना 'ग्रे वाला शेड' जारी हो गया है और यकीं मानिए ये गाना आप लूप में घंटों तक सुनने वाले हैं। गाने के बोल पंजाबी है लेकिन दिल को सुकून देने वाले हैं। इस गाने को हर्षदीप कौर और जज़ीम शर्मा ने गाया है, वहीं इस गाने को मशहूर संगीतकार अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया है। जबकि बोल शैली ने लिखे हैं।
अभी गाने का सिर्फ ऑडियो वर्जन रिलीज किया गया है, लेकिन गाना सुनने के बाद आपको इसके वीडियो वर्जन का इंतजार होने लगेगा। बता दें कि ये फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने, जो इससे पहले कल्ट क्लासिक फिल्म्स 'देव डी' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को निर्देशित कर चुके हैं। इस फिल्म में हमें ऑन स्क्रीन पहली बार तापसी, अभिषेक और विक्की कौशल की तिकड़ी दिखने वाली है। सुनिए गाना ग्रे वाला शेड -
फिल्म का ट्रेलर अभी हाल में ही रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये फिल्म एक लव ट्रायंग्ल हैं और फिल्म की बैकग्राउंड पंजाबी है। 'राजी' और 'संजू' के बाद एक बार फिर विक्की कौशल दमदार एक्टिंग से हमें एंटरटेन करने वाले हैं। वहीं, 'मुल्क', 'सूरमा' और 'दिल जंगली' के बाद एक बार फिर हम तापसी पन्नू का सिल्वर स्क्रीन पर दीदार करने वाले हैं। ये उनकी इस साल रिलीज होने वाली चौथी फिल्म होगी। वहीं, अभिषेक बच्चन 4 साल बाद रुपहले पर्दे पर दिखाई देंगे। इससे पहले वो साल 2014 में शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में दिखाई दिए थे। आपको फिल्म का ट्रेलर और रिलीज हुआ ये गाना कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर जरुर बताइए।