हमेशा अपनी बेवाकी के लिए मशहूर बॉलीवुड की हसीन अदाकारा हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा कह देती है जो सुर्खियाँ बन जाती है। कंगना कवि बोंदिना इलांगबम द्वारा आयोजित कविता संग्रह के कार्यक्रम 'कवि और उसके पेंसिल के बीच' में शामिल हुई। इस दौरान कंगना ने कहा कि गुलजार भारत के सबसे बेहतरीन कवि हैं। कंगना और बोंदिना स्कूल के समय से दोस्त हैं।
कंगना ने कहा, "मुझे लगता है आजकल लोग कविता और शायरी जैसे संवेदनशील और अच्छी चीजों पर ध्यान नहीं देते। हमारे पास सबसे अच्छे कवि गुलजार हैं। मुझे लगता है कि हमें वास्तव में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत है और मुझे उम्मीद है कि बोंदिना का काम सभी तक पहुंचेगा।" [इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं कितनी संपत्ति का मालिक है सैफ अली खान और करीना कपूर का नन्हा तैमूर?]
कंगना ने आगे बताया, "स्कूल के बाद मैं दो साल पहले चंडीगढ़ में फिल्म 'तनु वेड्स मनु' के प्रमोशन के दौरान उससे मिली। हम स्कूल में मिले और फिर मुझे पता चला कि बोंदिना कविता और लेखन करती है। उसने मुझे अपने कुछ लेख भी भेजे। तब मैंने उसे एक किताब की प्रस्तावना लिखने की पेशकश की।" कंगना की आगामी फिल्म 'रंगून' अगले साल रिलीज होने वाली है और अभिनेत्री ने हंसल मेहता की फिल्म 'सिमरन' की शूटिंग भी पूरी कर ली है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates