English

Gumraah Teaser Out: क्राइम और थ्रिलर का फुल डोज है 'गुमराह', आदित्य रॉय कपूर और मृणाल का दिखा बेबाक अवतार

Gumraah Teaser Video Out: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की अपकमिंग मूवी 'गुमराह' का टीजर वीडियो रिलीज हो चुका है। इस वीडियो में आदित्य और मृणाल का बदला अवतार देख फैंस भी हैरान रह गए।

Advertisement

Gumraah Teaser Video Out: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग मूवी 'गुमराह' का टीजर वीडियो रिलीज हो चुका है। इस टीजर ने यू-ट्यूब पर आते ही धूम मचाकर रख दिया है। 'गुमराह' का टीजर देखकर कहा जा सकता है कि आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म पूरी तरह से क्राइम और थ्रिलर पर आधारित है जिसमें दर्शकों को सस्पेंस का मजा भी लूटने को मिलेगा। 'गुमराह' के टीजर वीडियो पर दर्शक भी खूब प्यार लुटा रहे हैं, साथ ही आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की जबरदस्त परफॉर्मेंस की भी सराहना कर रहे हैं।

Up Next

Explore more