देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की खास जोड़ियों में से एक मानी जाती रही है। हाल ही में उन्होंने अपनी श्रीलंका ट्रिप की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेअर की थीं, लेकिन न जाने इस जोड़ी को किसकी नजर लग गयी है, अब दोनों में दूरियों की खबरें आने लगी हैं।
इन खबरों को हवा उस वक्त मिली जब दोनों श्रीलंका से अलग-अलग वापस आए। दोनों एयरपोर्ट पर अकेले-अकेले दिखे। खबर है कि माने तो दोनों में दूरियां आने लगी हैं। श्रीलंका ट्रिप के दौरान गुरमीत-देबीना के बीच किसी टॉपिक को लेकर जमकर लड़ाई हुई है। फिर क्या था आर्गुमेंट इतना बढ़ा की, दोनों ने इंडिया अलग-अलग आना पसंद किया। यही नहीं, दोनों ने एयरपोर्ट पर फोटोग्राफ़र्स के साथ तस्वीरें लेने से भी इनकार कर दिया।
https://www.instagram.com/p/BMBgqkfhYmS/?taken-by=debinabon
खबरों की माने तो, इनकी शादी ख़तरे में पड़ने की वजह सना ख़ान को बताया जा रहा है, जो ‘वजह तुम हो’ की हीरोइन हैं। फ़िल्म में इन दोनों पर काफी बोल्ड सींस फ़िल्माए गए हैं। वैसे, गुरमीत और देबीना में इन बातों को लेकर काफी अच्छी अंडरस्टैंडिंग हैं। इससे पहले भी तो गुरमीत अपनी पिछली फिल्म में इंटीमेट सीन देते नजर आये थे। लेकिन उस वक़्त तो ऐसी कोई भी ख़बर नहीं आयी थी और देबीना इन बातों को लेकर सहज भी थीं। फिर अचानक इस बार उन्हें क्यों परेशानी हो रही है। देखिए ‘वजह तुम हो’ का प्रोमो जहा सना खान और गुरमीत के बीच इंटीमेट सीन हैं। [इसे भी पढ़े: क्या हिना खान जल्द बंध सकती हैं शादी के बंधन में?]
https://youtu.be/sBueTW-W7Qc
खैर गुरमीत और देबिना की मुलाकात साल 2008 में टेलीविजन सीरीज ‘रामायण’ के सेट पर हुई थी। इस सीरियल में उन्होंने राम और सीता का किरदार निभाया था। यही से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई और छोटे परदे का यह कपल रियल लाइफ में भी शादी के बंधन में बंध गया। राम और सीता बनकर फेमस हुए गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी शादी से पहले करीब 7 साल तक रिलेशनशिप में थे। बाद में इस कपल ने बिना किसी को बताए साल 2011 में सिर्फ अपने फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में शादी कर ली। [इसे भी पढ़े: एकता कूपर की दिवाली पार्टी पर सजधज कर रौनक बने ये सितारे !!]