BB 19 Dubai Party: 'तान्या जीतेगी...', बिग बॉस 19 दुबई सक्सेस पार्टी में ग्वालियर गर्ल की हुई तारीफ, वीडियो हो रहा वायरल

Bigg Boss 19 success party: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. हाल ही में हुए दुबई सक्सेस पार्टी में तान्या मित्तल की जमकर तारीफ की गई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है.

By: Shreya Pandey  |  Published: January 7, 2026 11:36 AM IST

BB 19 Dubai Party: 'तान्या जीतेगी...', बिग बॉस 19 दुबई सक्सेस पार्टी में ग्वालियर गर्ल की हुई तारीफ, वीडियो हो रहा वायरल

बिग बॉस 19 का सफर भले ही खत्म हो गई हो लेकिन अभी भी इसका सक्सेस पार्टी हो रहा है. बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले के बाद भारत में बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी हुए थी और अब दुबई में 'ग्रैंड सक्सेस पार्टी' आयोजित की गई है. इस पार्टी के वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. इस पार्टी में सबकी निगाहें जिस शख्सियत पर टिकी रहीं, वो हैं मध्य प्रदेश के ग्वालियर की शान तान्या मित्तल. दुबई की इस चकाचौंध भरी शाम में न केवल तान्या का जलवा देखने को मिला. इस दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसने तान्या के जीतने की बात कही गई.

दुबई की महफिल में 'ग्वालियर गर्ल' का दबदबा

6 जनवरी 2026 की रात दुबई के एक आलीशान जगह में बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी रखी गई थी. जैसे ही तान्या ने वहां एंट्री ली, पैपराजी और फैंस ने उन्हें घेर लिया. तान्या ने अपने ट्रेडमार्क 'देसी और बोल्ड' अंदाज से सबका दिल जीत लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि होस्ट करने वाले ने कहा कि "ये शो गौरव खन्ना ही जीतेगा, मुझे नहीं पता कि तान्या ने ये बात पहले ही कैसे कही, लेकिन गौरव आपके लिए बहुत बधाई," उन्होंने आगे कहा कि "तान्या ने दो महीने पहले ही ये कह दिया था लेकिन मेरे दिमाग में था कि तान्या जीतेगी," यह सुनकर तान्या मुस्कुराते हुए सबका आभार व्यक्त करती नजर आ रही हैं.

TRENDING NOW

क्यों लग रहे हैं तान्या की जीत के कयास?

बिग बॉस के घर के अंदर तान्या का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन उन्होंने अपनी ईमानदारी और बेबाकी से दर्शकों का दिल जीता है. सोशल मीडिया पर चल रहे पोल और ट्रेंड्स में तान्या को लोग भर भरकर वोट भी करते थे. बिग बॉस 19 के घर से बाहर आकर अमाल मलिक ने तान्या की बहुत तारीफ की थी और माफी भी मांगी थी. उनका मानना है कि तान्या ने जिस तरह से गेम खेला है, वह काबिले तारीफ है. घर में तान्या किसी भी मुद्दे पर अपना पक्ष रखने से नहीं डरतीं थीं. उनका यही अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया.

दुबई पार्टी के इनसाइड मोमेंट्स

इस पार्टी में केवल तारीफें ही नहीं, बल्कि जमकर मस्ती भी हुई. जैसे ही तान्या का यह वीडियो वायरल हुआ, ट्विटर (X) पर #TanyaBB19 और #GwaliorGirl जैसे हैशटैग टॉप ट्रेंड करने लगे. वहीं लोग भर भरकर इस वीडियो पर कमेंट कर रहें हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.