बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) और उनका परिवार इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. दरअसल भाभी मुस्कान नेंसी ने एक्ट्रेस और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है. बता दें कि मुस्कान नेंसी ने साल 2021 में हंसिका के भाई प्रशांत मोटवानी के साथ शादी रचाई थी लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के बीच खटपट शुरू हो गई और दोनों एक-दूसरे से अलग रहने लगे थे. अब इसी बीच मुस्कान ने हंसानी और उनकी फैमिली के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. वहीं एक्ट्रेस ने भाभी के इन आरोपों को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.
वहीं भाभी के इन आरोपों को बीच एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा, 'इन झगड़ों और चीजें नॉर्मल होने के बीच मैं थोड़ी बूढ़ी हो चुकी हूं. मैं अच्छी हूं, लव.' इस पोस्ट के साथ हंसिका ने हैशटैग जस्ट म्यूट पीपल भी लिखा है. हंसिका मोटवानी का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं. बता दें कि हंसिका मोटवानी की भाभी मुस्कान नेंसी फेमस टीवी शो 'माता की चौकी' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ चुकी हैं. मुस्कान के इस शो को काफी पसंद किया गया था.
बता दें कि एक्ट्रेस मुस्कान नेंसी ने अपनी सास ज्योति मोटवानी और ननद हंसिका पर उनकी शादीशुदा जिंदगी में दखल देने का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने पति, सास और ननद के खिलाफ 18 दिसंबर को मुंबई के अंबोली थाने में भारतीय न्याय संहिता के तहत धारा 498-ए (क्रूरता), 323 (चोट पहुंचाना), 504 (जानबूझकर अपमान करना), 506 (धमकी) और 34 (सामान्य) इरादा के तहत केस दर्ज करवाया है. मुस्कान नेंसी ने अपने पति, सास और ननद पर आरोप लगाया कि उन्होंने शादी के बाद महंगे तोहफों की मांग की और साथ ही प्रॉपर्टी की भी धोखाधड़ी की. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.