अमिताभ बच्चन ने कुछ इस अंदाज में दी बेटे अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की बधाई

आज बॉलीवुड कलाकार अभिषेक बच्चन 42 साल के हो गए हैं।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 5, 2018 11:54 AM IST

हम सब जानते हैं कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ कितना भावनात्मक रिश्ता साझा करते हैं ? इन दोनों के खास रिश्ते की झलक कई बार लोगों को देखने के लिए मिल भी चुकी है। आज अभिषेक बच्चन 42 साल के हो गए हैं, जिस मौके पर अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर बहुत ही खास संदेश साझा कर जूनियर बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी है। अपने ट्विटर अकाउंट पर बिग बी ने अभिषेक और अपनी कई सारी तस्वीरों को मिलाकर एक तस्वीर बनाई, जिसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘एक समय था पिता पुत्र का हाथ थाम के चलता था ; अब पुत्र हाथ थाम के चलाता है पिता को।’

अभिषेक बच्चन कुछ समय पहले ही अपना जन्मदिन मनाने के लिए पत्नि ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ विदेश चले गए थे। जहां से कल रात ही उन्होंने एक तस्वीर साझा की है। [इसे भी पढ़ें- अमिताभ, ऐश्वर्या और अभिषेक की तिकड़ी फिर मचाएगी धूम, फैन्स को मिलेगा एंटरटेनमेंट का ट्रिपल डोज़]

#sydneyoperahouse #traveldiaries

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

अगर अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म की बात की जाए तो वो बहुत ही जल्द निर्देशक अनुराग कश्यप की नई फिल्म मनमर्जियां में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म नें अभिषेक बच्चन के साथ तापसी पन्नु और विक्की कौशल जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्माण आनन्द एल. राय के बैनर तले किया जायेगा। बताया जा रहा है कि फिल्म मनमर्जियां की शूटिंग इसी फरवरी से शुरू हो जायेगी।

बिग बी के साथ-साथ बॉलीवुड के दूसरे कलाकारों ने अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी है:

अभिषेक बच्चन काफी लम्बे समय से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। इतने सालों में उन्होंने बंटी और बबली, गुरू और धूम सीरीज जैसी सफल फिल्में दी हैं। बॉलीवुड लाइफ अपनी तरफ से भी जूनियर बच्चन को जन्मदिन की बधाई देता है।