दोस्तों आज बॉलीवुड के असली एक्शन हीरो धर्मेंद्र सिंह देओल का 82वां जन्मदिन है। धर्मेंद्र जी को भले ही उनके अब तक के करियर में बहुत ज्यादा फिल्म पुरस्कारों से न नवाजा गया हो लेकिन इससे उनके फैंस का प्यार उनके लिए कभी भी कम नहीं नहीं हुआ है। आज भी ऐसे करोड़ों लोग हैं जो धर्मेंद्र जी की फिल्म का इंतजार करते हैं। शायद यही एक असली हीरो की पहचान होती है कि भले ही वो सिनेमाई पर्दे से कई सालों के लिए दूर रहे लेकिन उसके फैंस की मोहब्बत उसके प्रति कभी कम नहीं होती है। [इसे भी पढ़ें- साल 1975 में धर्मेंद्र सिंह देओल ने किया था वो काम, जिसे करने में आज तीनों खान को पसीने आ जायेंगे !!]
न केवल फैंस धरम जी से दिल खोलकर मोहब्बत करते हैं बल्कि उनका पूरा परिवार भी उनसे बेइंतहा प्यार करता है। इसका एक नजारा हमें आज ट्विटर अकाउंट पर मिला जब हेमा मालिनी जी ने एक प्यारा सा ट्वीट करके धरम जी को जन्मदिन की बधाई दी। हेमा जी ने लिखा, ‘धरम जी के जन्मदिन पर मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और अपार खुशियों के लिए प्रार्थना करती हूं। भगवान उन पर हमेशा अपनी कृपा बनाये रखे। पुराने समय की याद आ गई, हमारी कुछ पुरानी तस्वीरों में से एक।’
On Dharamji’s birthday, I pray for his happiness & good health. God bless him always?
Nostalgia time! One of our early fotos together? pic.twitter.com/1nr4cku9GS— Hema Malini (@dreamgirlhema) December 8, 2017
अपने इस ट्वीट के बाद हेमा मालिनी जी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ और भी पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें दोनों लोग बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं। इन्हें आप नीचे देख सकते हैं।
And more... pic.twitter.com/JxyExImOm3
— Hema Malini (@dreamgirlhema) December 8, 2017
अपने और धर्मेंद्र जी के प्यार के शुरुआती दिनों पर बात करते हुए हेमा मालिनी बताती हैं कि, ‘मुझे पता था कि मैं धरम जी की प्रति आकर्षित हो रही थी। इसके साथ-साथ मुझे यह भी पता था कि इस रिश्ते का कोई भविष्य नहीं होगा। समय के साथ मेरा प्यार धरम जी के प्रति बढ़ता ही चला गया। यह इतना मुश्किल हो गया कि मैं उस समय इसे शब्दों में बता भी नहीं पाती थी। अगर मैं ईमानदारी से बोलूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैरी धरम जी के साथ शादी होगी।’ बॉलीवुड लाइफ अपनी तरफ से बॉलीवुड के पहले ही-मैन को धर्मेंद्र को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई देता है।