भारतीय सिनेमा जगत की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं की लिस्ट में शामिल वहीदा रहमान आज 79 बरस की हो गई हैं। वहीदा रहमान का जन्म 1938 में तमिलनाडु की चेंगलपट्टु में हुआ था। वहीदा को बचपन से ही म्यूजिक और डांस का शौक था। वो बचपन में डॉक्टर बनने का सपना देखती थीं। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उन्हें फिल्मों में काम करना करना पड़ा। अपनी फिल्मों के लिए वहीदा को पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। [इसे भी पढ़े: सलमान खान ने क्यों कहा की वो बिग बॉस के अगले सीजन को होस्ट नहीं करेंगे]
साल 1956 में फिल्म 'सीआईडी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली वहीदा ने 'प्यासा', 'कागज के फूल', 'प्रेम पुजारी', 'गाइड', 'कोहरा', 'बीस साल बाद', 'तीसरी कसम', 'नील कमल' और 'खामोशी' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वहीदा रहमान ने जब फिल्म 'गाइड' को साइन किया तो कई लोगों ने वहीदा को रोजी का रोल करने से मना किया। एक फिल्म प्रोड्यूसर ने तो उनसे यहां तक कहा कि 'आप अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रही हो'। लेकिन वहीदा ने इस रोल को एक्सेप्ट किया। इस फिल्म के जरिए ही लोगों को पता चला कि वो एक बेहतरीन डांसर हैं। [इसे भी पढ़े: 'रईस' 100 करोड़ के पार, 'काबिल' 100 करोड़ से अभी भी कोसो दूर...]
जब पिता का निधन हो गया, तब घर में आर्थिक संकट के चलते वहीदा ने मनोरंजन-जगत का रुख किया। उन्हें साल 1955 में दो तेलुगू फिल्मों में काम करने का मौका मिला। कुछ ही दिनों बाद हिंदी सिनेमा के अभिनेता, निर्देशक और निर्माता गुरुदत्त ने उनका स्क्रीन टेस्ट लिया और पास होने पर उन्हें फिल्म 'सीआईडी (1956)' में खलनायिका का किरदार दिया। अभिनय के अपने हुनर से उन्होंने इस किरदार में जान डाल दी, इसके बाद उन्हें एक के बाद एक फिल्में मिलनी शुरू हो गईं। 'सीआईडी' की कामयाबी के बाद फिल्म 'प्यासा' (1957) में वहीदा रहमान को बतौर नायिका के रूप में लिया गया।
वहीदा के माता-पिता ने हमेशा उनके नाचने-गाने के शौक को सराहा। माता-पिता के मार्गदर्शन में वहीदा भरतनाट्यम नृत्य में निपुण हो गईं। इसके बाद वो स्टेज परफॉर्मेंस देने लगीं। उन्हें कई डांस ऑफर भी मिले। लेकिन वहीदा की कम उम्र की वजह से उनके माता-पिता ने ऑफर ठुकरा दिए। पिता के निधन के बाद घर की हालत बहुत खराब हो गई। इसके चलते उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया। उन्हें साल 1955 में दो तेलुगू फिल्मों में काम करने का मौका मिला।
Subscribe Now
Enroll for our free updates