Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Salman Khan से बड़ी फिल्म छीन लेगा ये सुपरस्टार? जानिए कौन है वो एक्टर जो बन रहा 'भाईजान' की राह का कांटा

Salman Khan Next Movie: सलमान खान जल्द ही एक दो नहीं बल्कि कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं. फिलहाल भाईजान वॉर ड्रामा फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बीच खबर आई है कि एक साउथ सुपरस्टार उनकी राह का कांटा बन रहा है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: August 10, 2025 2:10 PM IST

Salman Khan से बड़ी फिल्म छीन लेगा ये सुपरस्टार? जानिए कौन है वो एक्टर जो बन रहा 'भाईजान' की राह का कांटा

Salman Khan Upcoming Film: फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक के 'भाईजान' यानी सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवीज को लेकर चर्चा में हैं. 'सिकंदर' (Sikandar) के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटने के बाद अब उनका पूरा फोकस अपूर्व लाखिया की वॉर ड्रामा फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) पर है. हाल ही में इसका पहला लुक भी रिलीज किया गया था. वहीं इस फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ भी उनके नए प्रोजेक्ट का ऐलान हो चुका है, लेकिन इस बीच अब खबर आ रही है कि सलमान खान (Salman Khan) की राह में एक साउथ सुपरस्टार रोड़ा बन सकता है.

हरीश शंकर की अगली फिल्म का हीरो कौन होगा?

दरअसल, हाल ही में 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, तेलुगु फिल्म मेकर हरीश शंकर ने पवन कल्याण स्टारर 'उस्ताद भगत सिंह' की शूटिंग लगभग पूरी कर ली है. अब वह निर्माता दिल राजू के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं. खबर है कि इस फिल्म में सलमान खान को लीड रोल के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन मामला यहीं अटक गया, क्योंकि साउथ के 'मास महाराज' रवि तेजा भी इस रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं. ऐस में क्या साउथ के सुपरस्टार रवि तेजा 'भाईजान' से ये फिल्म छीन लेंगे?

रवि तेजा क्यों हैं सबसे मजबूत दावेदार?

दरअसल, हरीश शंकर और रवि तेजा की जोड़ी पहले 'मिस्टर बच्चन' में साथ काम कर चुकी है. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. बावजूद इसके कहा जा रहा है कि दोनों एक बार फिर जबरदस्त हिट देने के लिए साथ आ सकते हैं. वहीं रवि तेजा की अगली फिल्म Mass Jathara इस महीने यानी 27 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली है, जिसमें उनके साथ श्रीलीला नजर आएंगी. फिलहाल हरीश शंकर के अगले प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अगर रवि तेजा को लीड रोल मिल जाता है, तो सलमान के हाथ से यह बड़ी फिल्म निकल सकती है.

कैसा रहा सलमान खान का पिछला रिकॉर्ड?

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों का प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा है. 'टाइगर 3' जहां औसत बिजनेस कर पाई, वहीं इस साल रिलीज हुई 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई. वहीं अब सलमान खान 'बैटल ऑफ गलवान' में एक फौजी का किरदार निभाने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए वह खास ट्रांसफॉर्मेशन से गुजर रहे हैं. पहले फिल्म का शूट मुंबई में ही शुरू किया जाना था. पर नए अपडेट के मुताबिक, अब पिक्चर का नया शेड्यूल सीधा लद्दाख में ही शुरू किया जाएगा.