अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की आने वाली फिल्म मिर्जया का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। फिल्म का यह दूसरा ट्रेलर एक म्यूजिकल ट्रेलर है जो कि फिल्म के ही एक गाने पर बनाया गया है। इस म्यूजिकल ट्रेलर के बीच-बीच में एक्टर्स के डायलॉग हैं जो कि आपको फिल्म की कहानी बयां करते जायेंगे। फिल्म का यह दूसरा ट्रेलर काफी दिनों बाद रिलीज हुआ है, पहले ट्रेलर के बाद फिल्म के गाने रिलीज़ किए गये थे। इस गाने को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म एक म्यूजिकल लव स्टोरी होगी, जिसमें मिर्जा-साइबा जैसे सच्चे आशिकों को सलाम किया गया है। [इसे भी पढ़ें- संजय दत्त की वाइफ नहीं बल्कि 'राइटर' बनेंगी अनुष्का शर्मा]
फिल्म मिर्जया से हर्षवर्धन कपूर और सैयामी खेर बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म को मशहूर डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी एक लोक कथा 'द लीजेंड ऑफ मिर्जा साहिबा' से प्रेरित है। जिसमें हर्षवर्धन कपूर एक वारियार(योध्दा) के लुक में नजर आयेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग को पूरा होने में लगभग 2 साल से भी ज्यादा का समय लगा है। जिसको राजस्थान और लद्दाख में शूट किया गया है। फिल्म में संगीत आज के जमाने की मशहूर संगीतकार जोड़ी शंकर अहसान लॉय ने दिया है वहीं फिल्म के गानों को गुलजार साहब ने लिखा हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर लग रहा है कि फिल्म दो जन्मों की कहानी है। [इसे भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने फिर दिखाई दरियादिली, उरी हमले में शहीद जवानों के परिजनों को दिए लाखो रूपये]
अपने एक इंटरव्यू के दौरान हर्षवर्धन कपूर ने बताया था कि फिल्म के 95 प्रतिशत हिस्से में खुद उन्होंने काम किया है। फिल्म के स्टंट से लेकर एक्शन सीन तक सभी में उन्होंने खुद परफॉर्म किया है। हर्षवर्धन ने बताया था कि फिल्म में जो किरदार उन्होंने निभाया है उसके लिए यह बहुत जरुरी है था कि वो खुद ही फिल्म के ज्यादा से ज्यादा सीन करते। फिल्म को लेकर अभी तक जो भी ट्रेलर और गाने रिलीज किए गए हैं वो कापी इंप्रेसिव लग रहे हैं। देखना होगा कि फिल्म को देखने के बाद ऑडियंस का रियेक्शन क्या रहेगा।