25 मई 2018 को रिलीज होगी हर्षवर्धन कपूर की दूसरी फिल्म, पढ़िए पूरी खबर !!

हर्षवर्धन कपूर ने साल 2016 में फिल्म मिर्ज्या से बॉलीवुड में कदम रखा था।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: November 13, 2017 5:32 PM IST

साल 2017 खत्म होने की कगार पर खड़ा है और एक के बाद साल 2018 की फिल्मों का ऐलान हो रहे हैं। रेस 2, फन्ने खां, बत्ती गुल मीटर चालू जैसी फिल्मों के बाद अब हर्षवर्धन कपूर की दूसरी फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने कुछ देर पहले ही ट्वीट करके लोगों को यह बताया है कि हर्षवर्धन कपूर की दूसरी फिल्म अगले साल 25 मई के दिन रिलीज होगी। तरन ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है कि फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं किया गया है। [इसे भी पढ़ें- ‘दंगल’ की पार्टी में शाहिद कपूर ने दिखाई दबंगई, इस नए-नवेले एक्टर से कहा ‘जूता मारुं उतार के’?]

आपको बता दें कि जब हर्षवर्धन कपूर ने इस फिल्म की शूटिंग शुरु की थी तब इसका नाम भावेश जोशी बताया गया था। हालांकि अब आ रही खबरों की मानें तो फिल्म का यह नाम चालू तौर पर रखा गया था। ऐसा सोचा गया था कि जब फिल्म बन कर तैयार हो जायेगी तब टाइटल को फाइनल किया जायेगा। देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स फिल्म का क्या टाइटल रखेंगे ? साथ ही साथ यह कब लोगों के सामने पेश किया जायेगा ?

फिल्म की मेकिंग के दौरान ऐसा माना जा रहा था कि यह एक सुपरहीरो फिल्म होगी लेकिन हर्षवर्धन ने कुछ समय पहले अपने बयान में यह साफ किया है कि यह सुपरहीरो फिल्म नहीं है। हर्ष ने मीडिया को बताया था कि, ‘हमारी फिल्म में लोगों को खूब एक्शन देखने को मिलेगा लेकिन यह किसी प्रकार से सुपरहीरो फिल्म नहीं है।’

जहां तक रही बात हर्षवर्धन कपूर की तो उन्होंने साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म मिर्ज्या से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जो कि सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल दिखाने में नाकामयाब रही थी। इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने बनाया था और इसको लिखने का काम गुलजार साहब ने किया था। फिल्म मिर्ज्या के म्यूजिक को काफी पसंद किया गया था, जिसको शंकर अहसान लॉय ने बनाया था।