Badshah Controversy: रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) अक्सर अपने नए-नए गानों और रैप से अपने फैंस को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं. 'अक्कड़ बक्कड़', 'गेंदा फूल', 'हाय गर्मी' जैसे गानों से दर्शकों के दिलों में अपनी खास बना चुके हैं, लेकिन रैपर अपने नए गाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं. उनके हाल ही में रिलीज हुए हरयाणवी गाने 'टटिहरी' (Tateeree) के आपत्तिजनक लिरिक्स को लेकर हरियाणा राज्य की महिला आयोग (HSWC) ने उन्हें समन जारी किया है.
क्या है 'टटिहरी' विवाद का पूरा मामला?
दरअसल, रैपर बादशाह (Badshah) को हरियाणा महिला आयोग (Haryana Women Commission) की तरफ से नोटिस जारी किया गया है. महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बताया कि, उन्हें इस गाने के खिलाफ शिकायतें मिली थीं. शिकायत के मुताबिक, इस गाने (Badshah Song) के बोल बेहद अश्लील हैं और हमारी संस्कृति और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं. यह विवाद 1 मार्च 2026 को गाना रिलीज होने के बाद से ही बढ़ता जा रहा था, जिस पर आयोग ने खुद संज्ञान लिया है.
किसने की Badshah के गाने के खिलाफ शिकायत?
गौरतलब है कि, 6 मार्च को जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, बादशाह के खिलाफ पानीपत की दो संस्थाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी. बता दें कि, शिकायतकर्ताओं में सविता आर्य का नाम है, जो पानीपत 'नारी तू नारायणी उत्थान समिति' की अध्यक्ष हैं, दूसरा नाम शिव कुमार का है, जो 'शिव आरती इंडिया फाउंडेशन' के निदेशक हैं. इन दोनों का आरोप है कि, गाने में बहुत ही गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है और महिलाओं के साथ-साथ नाबालिगों को भी गलत तरीके से दिखाया गया है.
कब होगी कोर्ट में पेशी?
इस मामले में महिला आयोग ने पानीपत के एसपी को निर्देश दिया है कि, वो सुनवाई के दौरान सभी संबंधित पक्षों की मौजूदगी सुनिश्चित करें. इस मामले की सुनवाई 13 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे पानीपत के डीसी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी, जिसकी अध्यक्षता खुद रेनू भाटिया करेंगी.
View this post on Instagram
सेंसर बोर्ड पर भी उठाए सवाल
रेनू भाटिया ने इस बात पर भी हैरान जताई कि, आखिर ऐसे बोल वाला गाना पास कैसे हो गया? उन्होंने कहा, 'मैं खुद तीन साल तक फिल्म सेंसर बोर्ड की मेंबर रही हूं और मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऐसे शब्दों वाले गाने को मंजूरी कैसे मिल गई.' एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…
Subscribe Now
Enroll for our free updates