जियो-हॉटस्टार के मेगा रियलिटी शो 'द 50' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. यह शो 1 फरवरी से जियो-हॉटस्टार और कलर्स पर दस्तक देने वाला है. 50 दिग्गज हस्तियों की इस जंग में हर दिन नए और चौंकाने वाले नाम जुड़ रहे हैं, लेकिन जिस एक नाम ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, वह कोई और नहीं बल्कि हरियाणा की शान और 'देसी क्वीन' सपना चौधरी हैं. सपना चौधरी एक बार फिर रियलिटी शो की दुनिया में आग लगाने के लिए लौट रही हैं. यहां इस शो और सपना की एंट्री से जुड़ी हर जानकारी दी गई है. आइए जानते हैं...
सपना चौधरी की धमाकेदार वापसी
लगभग 7 साल पहले 'बिग बॉस 11' में अपने बेबाक अंदाज और 'हरियाणवी स्वैग' से करोड़ों दिलों को जीतने वाली सपना चौधरी एक बार फिर एक बंद घर में मुसीबतों का सामना करती दिखेंगी. 'बिग बॉस' ने सपना को घर-घर में पहचान दिलाई थी, लेकिन 'द 50' का मंच उससे कहीं ज्यादा मुश्किल और रोमांचक होने वाला है. हाल ही में सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने इस पोस्ट में बताया, "मैं आज इतनी खुश हूं कि शब्दों में बयान नहीं कर सकती. मुझे 'द 50' (The 50) की तरफ से ऑफर मिला है. जी हां, मैं इंडिया के सबसे बड़े रियलिटी शो 'द 50' का हिस्सा बनने जा रही हूं"
क्या है 'द 50' का अनोखा फॉर्मेट?
यह शो कोई साधारण रियलिटी शो नहीं है. यह मशहूर फ्रेंच सीरीज 'Les Cinquante' का आधिकारिक भारतीय वर्जन है. इस शो की सबसे बड़ी खासियत इसका पेचीदा फॉर्मेट है. इस शो में मनोरंजन की दुनिया से 50 नामचीन हस्तियां शामिल होंगी. पूरे खेल को एक रहस्यमयी मुखौटे वाले किरदार 'द लॉयन' द्वारा कंट्रोल किया जाएगा. यहां सिर्फ शारीरिक ताकत नहीं, बल्कि रणनीतियों और दिमागी चालों का मुकाबला होगा. सभी 50 कंटेस्टेंट एक आलीशान महल में होंगे, जहां हर कदम पर एक नई चुनौती उनका रास्ता रोकेगी.
View this post on Instagram
सपना का देसी अंदाज
सपना चौधरी को उनकी बेबाकी और डंके की चोट पर अपनी बात रखने के लिए जाना जाता है. फैंस यह देखने के लिए बेताब हैं कि 49 अन्य मंझे हुए खिलाड़ियों के बीच सपना अपनी जगह कैसे बनाती हैं. क्या उनका 'हरियाणवी चार्म' और देसी बुद्धिमानी उन्हें जीत के करीब ले जाएगी? सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि सपना इस शो की सबसे मजबूत दावेदारों में से एक साबित हो सकती हैं. 'द 50' में होने वाले टास्क और एलिमिनेशन राउंड काफी हार्ड हो सकते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates