Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'Haseen Dillruba' का FIRST POSTER आया सामने, Taapsee Pannu के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे Vikrant Massey

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) की जोड़ी बहुत जल्द 'हसीन दिलरुबा' (Haseen Dillruba) फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने आएगी। ये फिल्म फिल्म अगले साल 18 सितंबर को रिलीज होगी। देखें पहला पोस्टर-

By: Ujwala Dharpawar  |  Published: December 17, 2019 2:41 PM IST

'Haseen Dillruba' का FIRST POSTER आया सामने, Taapsee Pannu के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे Vikrant Massey

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) की जोड़ी बहुत जल्द 'हसीन दिलरुबा' (Haseen Dillruba) में दिखाई देंगी। हाल ही में तापसी पन्नू ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए इस फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान किया था। लेकिन अब मेकर्स ने इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है। इसके साथ ही ये भी बताया गया है कि 'हसीन दिलरुबा' फिल्म में पहली बार तापसी पन्नू और विक्रांत मेसी स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन विनील मैथ्यू द्वारा किया जाएगा। साथ ही इस फिल्म को आनंद एल राय हिमांशू शर्मा के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं ये फिल्म फिल्म अगले साल 18 सितंबर को रिलीज होगी।

आयुष्मान खुराना की 'Shubh Mangal Zyada Saavdhan' की शूटिंग पूरी, नीना गुप्ता और गजराज राव समेत ये कलाकार भी आएंगे नजर

खैर बात अगर जारी किए इस पोस्टर की करें तो, 'हसीन दिलरुबा' (Haseen Dillruba) के इस पहले पोस्टर में एक महिला दिखाई दे रही हैं। उसने साड़ी पहनी हुई है उनके हाथ में चूडी है। उस महिला के पैरों के पास ढ़ेर सारा खून पड़ा हुआ है। महिला के पैरों में खून भी लगा हुआ है। कुछ देर पहले शेयर ये पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा हैं। देखें 'हसीन दिलरुबा' का पोस्टर।

'Mardaani 2' Box Office Early Estimates Day 4: रानी मुखर्जी की फिल्म का चौथे दिन भी रहा जलवा, कमाए इतने करोड़

बात अगर तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की करें तो, हाल ही में एक्ट्रेस मिशन मंगल और सांड की आंख में दिखाई दी थी। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। इस समय तापसी के पास 'हसीन दिलरुबा' के साथ अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म थप्पड़ भी है। तो वहीँ विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) भी 'छपाक' के लिए चर्चा में बने हुए हुए है। इस फिल्म में वो दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देंगे। हाल ही में एक बड़े इवेंट के साथ मुंबई में 'छपाक' का ट्रेलर रिलीज किया था। इस दौरान फिल्म से जुड़े सभी कलाकार नजर आए थे। ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...