Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Haseen Dillruba: अगले महीने रिलीज होगी Taapsee Pannu और Vikrant Massey स्टारर फिल्म, नेटफ्लिक्स पर सुलझेगी मर्डर मिस्ट्री

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म हसीन दिलरुबा (Haseen Dillruba) की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म जुलाई के महीने में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

By: Ravi Pareek  |  Published: June 3, 2021 12:56 PM IST

Haseen Dillruba: अगले महीने रिलीज होगी Taapsee Pannu और Vikrant Massey स्टारर फिल्म, नेटफ्लिक्स पर सुलझेगी मर्डर मिस्ट्री

बीते कुछ दिनों में कई अपकमिंग फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। इनमें विद्या बालन (Vidya Balan) की शेरनी (Sherni), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की चेहरे (Chehre) और धनुष (Dhanush) की जगमे थंदिरम (Jagame Thandhiram) जैसी फिल्में शामिल हैं। अब इसी लिस्ट में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu), विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की फिल्म हसीन दिलरुबा (Haseen Dillruba) का नाम भी शामिल हो गया है।

इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार को मेकर्स ने फैंस को खुशखबरी देते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। सितारों से सजी फिल्म 'हसीन दिलरुबा' अगले महीने यानी कि जुलाई की 2 तारीख को रिलीज होगी। फिल्म के राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं। इसकी जानकारी खुद फिल्म की एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने दी है। तापसी ने रिलीज डेट अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'कहानी आशिकाना, राज कातिलाना। हसीन दिलरुबा जल्द ही नेटफ्लिक्स पर।' देखिए तापसी का पोस्ट....

आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लन ने और इसे विनिल मैथ्यू ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का प्रोडक्शन जाने माने फिल्ममेकर आनंद एल राय के बैनर 'कलर येलो मुंबई के तले किया गया है। यह एक महिला पर केंद्रित कहानी है, जिस पर अपने पति की हत्या का आरोप है। पहले फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना के कारण तय वक्त पर रिलीज नहीं हो पाई। फिल्म की शूटिंग बीते साल अक्टूबर में पूरी हो गई थी और इसकी जानकारी खुद तापसी ने ही दी थी। बात करें तापसी पन्नू के वर्क फ्रंट की तो तापसी के खाते में कई अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं। इनमें शाबाश मितु, रश्मि रॉकेट, लूप लपेटा, दोबारा जैसी फिल्में शामिल हैं। वैसे आप तापसी की किस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके बताइए...


About the Author

Ravi Pareek