सलमान खान और कटरीना कैफ बॉलीवुड के चहेते जोड़ियों की लिस्ट में आते है। जहां सिल्वर स्क्रीन पर इनके बीच की केमेस्ट्री देखते ही फैंस का दिल तेजी से धड़कने लगता है वहीं ऑफ स्क्रीन भी दोनों जिस तरह की केमेस्ट्री साझा करते है उसे देखने के बाद लोगों की तमन्ना होती है कि बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में से एक सलमान खान कटरीना दोबारा पर्दे पर साथ नजर आए।
अगर आप भी टाइगर जिंदा है के बाद सलमान और कटरीना को साथ देखने के लिए बेताब है तो हम आपके लिए ऐसी खुशखबरी लेकर आए है जिसे सुनकर आप खुशी से उछल पडेंगे। दरअसल देश के जाने माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए शोस्टापर्स के तौर पर साथ आने वाले है।
मनीष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया के जरिए सबसे पहले इस बात की जानकारी दी है कि कटरीना कैफ मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए हुए ड्रेस में रैप्म वॉक करेंगी। बता दें कि कटरीना कोचरवीक 2018 के लिए आगामी 1 अगस्त को रैंप वॉक करेंगी। इसके अगले ही पल मनीष ने जानकारी दी कि कटरीना ही नहीं बल्कि सलमान खान भी रैंप वॉक करेंगे। नीचे देखें मनीष द्वारा किए गए दोनों पोस्ट...
बात की जाए सलमान खान और कटरीना कैफ की तो पिछले साल ही रिलीज हुई अली अब्बास जफर की फिल्म टाइगर जिंदा है में दोनों की केमेस्ट्री ने खूब धमाल मचाया था और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धुंआदार कमाई की थी।
सलमान और कटरीना अब तक कई फिल्मों में साथ काम कर चुके है। इस लिस्ट में मैंने प्यार क्यों किया, एक था टाइगर, युवराज जैसी फिल्मों का नाम शुमार है। इसी के साथ कटरीना कैफ सलमान खान दबैंग टूर का भी हिस्सा बनी रहती है। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताए कि आप कटरीना और सलमान को एक साथ रैम्प वॉक करते हुए देखने के लिए कितने एक्साइटेड है?