SHOCKING!! क्या आपको पता है फिल्म 'मिर्जया' में भी है एक पाकिस्तानी कलाकार

अर्त मलिक का जन्म पाकिस्तान के बहावलपुर में हुआ था लेकिन उनको पहचान ब्रिटिश फिल्मों और टीवी शोज से मिली

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: October 7, 2016 6:01 PM IST

इस समय हर कोई पाकिस्तानी कलाकारों पर अपनी राय जाहिर कर रहा है। कोई उनके बॉलीवुड में काम करने की खिलाफत कर रहा है तो कोई उनके बॉलीवुड में काम करने की हिमाइत कर रहा है। पॉलीटिकल पार्टीज़ कह रही है कि जिस फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार काम करेंगे वो फिल्में भारत में रिलीज नहीं होगी। अगर देखा जाए तो उरी आतंकी हमले की सबसे ज्यादा गाज करन जौहर की आने वाली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ पर ही गिरती दिख रही है। फिल्म में फवाद खान है, जिनका रोल फिल्म से हटाने की मांग सामने आ रही है, जिसने करन जौहर को बहुत परेशान भी कर रखा है लेकिन क्या आपको पता है साल की मच अवेटिड फिल्म ‘मिर्जया’ में भी एक पाकिस्तानी कलाकार है। इस बात का शायद किसी को इल्म ही नहीं हैं। [इसे भी पढ़ें- रणवीर और शाहिद की लड़ाई हुई बद-से-बदतर, शाहिद छोड़ सकते हैं फिल्म ‘पद्मावती’]

फिल्म ‘मिर्जया’ अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की डेब्यू फिल्म है जिसको राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया है और गुलज़ार साहब ने लिखा है। फिल्म में सैयामी खेर हीरोइन के तौर पर काम कर रही हैं। सैयामी ने फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। इसमें उनके पिता का रोल निभाया है अर्त मलिक ने, जो कि पाकिस्तान में जन्मे एक ब्रिटिश कलाकार है। अर्त का जन्म 13 नबम्बर 1952 को पाकिस्तान के बहावलपुर, पाकिस्तान में हुआ था। [इसे भी पढ़ें- SHOCKING!! हॉलीवुड का जेम्स बॉन्ड भारत में बेच रहा है पान मसाला, देखें वीडियो]

अर्त मलिक एक बेहतरीन कलाकार तो ते ही लेकिन उनके इस टैलेंट को दुनिया वालों ने 80 के दशक में जाना। जब अर्त को ब्रिटिश टीवी शोज़ और फिल्में करने का मौका मिला। अर्त को सबसे ज्यादा पहचान द ज्वैल ऑफ द क्राउन से मिली, जिसमें उन्होंने हरि कुमार का किरदार निभाया था। उसके बाद उनका काम ट्रू लाइज़ में भी खूब सराहा गया जिसमें उन्होंने एक आतंकवादी सलीम अबू अजीज का किरदार निभाय था।