बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) के जाने से उनके तमाम चाहने वाले फैंस को गहरा सदमा लगा है. वहीं, उनकी फैमिली के लोग इस दुख से अभी तक उबर नहीं पा रहे हैं. बीती 1 जनवरी को धर्मेंद्र के आखिरी फिल्म 'इक्कीस' (Ikkis) सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म को लेकर हाल ही में दिवंगत अभिनेता की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) से बात की गई. इस पर उन्होंने बताया है कि उन्होंने फिल्म 'इक्कीस' नहीं देखी है और इसके साथ ही इसका कारण भी बताया है. आइए जानके हैं कि हेमा मालिनी ने क्या कहा है.
हेमा मालिनी क्यों नहीं देखी फिल्म 'इक्कीस'?
हेमा मालिनी ने हाल ही में 'इंडियन एक्सप्रेस' को दिए गए इंटरव्यू के दौरान में बताया है उन्होंने धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' नहीं देखी है. उन्होंने कहा है, 'जब फिल्म रिलीज हुई थी तब मुझे काम के चलते मथुरा जाना पड़ा था. अगर मुंबई में होती तो भी मैं फिल्म देख नही पाती. मैं इसे अभी नहीं देख सकती. ये मेरे लिए बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाएगा. मेरी बेटियां भी यही कह रही हैं. शायद मैं इसे बाद देखूंगी जब दुख कम होने लगेगा.' हेमा मालिनी ने अपने हाल पर किए सवाल पर जवाब दिया, 'मैं बहुत गहरे दुख में हूं लेकिन मैं इससे बाहर निकलने की कोशिश कर रही हूं क्योंकि ये मुझे बर्दाश्त नहीं हो रहा है. मैं मजबूत हूं, सब यही कहते हैं. मैं मजबूत हूं लेकिन कभी-कभी मुझे आगे बढ़ना है, मुझे बढ़ना ही होगा.'
हेमा मालिनी ने दिवंगत पति धर्मेंद्र को लेकर कही ये बात
हेमा मालिनी ने दिवंगत पति धर्मेंद्र को लेकर कहा, 'हम लोग 57 साल तक साथ में थे. मैं उनके बिना जिंदगी को सोच नहीं सकती. मुझे हमेशा उनकी याद आती थी. ऐसा नहीं था कि हम हर समय में रहते थे लेकिन वह हमेशा पूछते थे, तुम कहां हो? कब आ रही हो? क्या तुम वापस आ रही हो? मैं भी लोनावाला से वापस आ रहा हूं. वह आते थे और मेरे और फैमिली के साथ समय बिताते थे. उनके बिना मुझे बहुत दुख होता है. बस मन में एक ही सवाल है कि मैं उनस दोबारा कब मिलूंगी?' बताते चलें कि धर्मेंद्र ने साल 1980 में हेमा मालिनी के साथ शादी की थी. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं. धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates