Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'वो जो भी करते हैं...', Hema Malini ने सौतेले बेटे Sunny Deol को लेकर कही ये बात

Hema Malini On Sunny Deol: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की फैमिली में अनबन की खबरें आती रहती हैं. अब वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने सौतेले बेटे सनी देओल संग रिश्ते को लेकर बात की है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: January 12, 2026 9:05 PM IST

'वो जो भी करते हैं...', Hema Malini ने सौतेले बेटे Sunny Deol को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) को दुनिया को अलविदा कहे हुए डेढ़ महीने से ज्यादा समय हो गया है. धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य और उनके तमाम चाहने वाले फैंस इस बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं कि एक्टर इस दुनिया में नहीं हैं. एक्टर के निधन के बाद उनके जल्दी में किए गए अंतिम संस्कार को लेकर फैंस हैरान रह गए थे. इसके बाद हेमा मालिनी (Hema Malini) और सनी देओल (Sunny Deol) ने दिवंगत अभिनेता की अलग-अलग प्रेयर मीट रखी थी. गौरतलब है कि हेमा मालिनी और सनी देओल को लेकर पहले से अनबन की खबरें आती रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने सौतेले बेटे को लेकर बात की है.

हेमा मालिनी ने सनी देओल संग रिश्ते पर दिया रिएक्शन

हेमा मालिनी ने 'इंडियन एक्सप्रेस' के साथ इंटरव्यू के दौरान हुए सनी देओल के रिश्ते को लेकर बात की है. हेमा मालिनी ने कहा, 'सनी देओल जो भी करते है, मुझे बताते हैं. हमारे रिश्ते हमेशा से ही बहुत अच्छे रहे हैं और आज भी बहुत अच्छे हैं. मुझे नहीं पता कि लोग ऐसा क्यों सोचते हैं कि हमारे बीच कुछ सही नहीं है. ऐसा इसलिए होता है क्यों लोग गॉसिप चाहते हैं. मैं उन लोगों को जवाब क्यों दूं? क्या उन लोगों को सफाई देना जरूरी है? ये मेरी पर्सनल लाइफ है. हम सच में बहुत हैं और एक-दूसरे के बहुत करीब हैं. मुझे इस बारे में और कुछ नहीं कहना है. मुझे नहीं पता है कि लोग क्या कहानियां बना रहे हैं. बुरा लगता है कि लोग दूसरों के दुख का इस्तेमाल करके कुछ आर्टिकल्स लिख देते हैं इसलिए मैं जवाब नहीं देती हूं.'

धर्मेंद्र ने की थी दो शादियां

गौरतलब है कि धर्मेंद्र ने सिनेमा की दुनिया में आने से पहले साल 1954 में प्रकाश कौर के साथ शादी की थी. दोनों के चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल और विजेता देओल हैं. फिर फिल्मों में काम करते हुए धर्मेंद्र को एक्ट्रेस हेमा मालिनी से प्यार हो गया था. इसके बाद दोनों ने साल 1980 में शादी कर ली. हालांकि, धर्मेंद्र ने पहली पत्नी प्रकाश कौर का तलाक नहीं दिया था. धर्मंद्र को दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं. बताते चलें कि 24 नवंबर, 2025 को धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया था. वह 8 दिसंबर को 90 साल के होने वाले थे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.