इस साल बॉक्स ऑफिस पर जितनी भी फ़िल्में आई। उन्होंने बॉक्स ऑफिस के साथ दर्शकों को खूब रुलाया। लेकिन भला हो उन फिल्ममेकर्स का जिन्होंने कुछ ऐसी कॉमेडी फ़िल्में भी बनायीं, जिसे लेकर हम अपनी हंसी को रोक नहीं पाए। इस साल एक ही ब्लॉकबस्टर फिल्म हमें 'बाहुबली 2 – द कनक्लूजन; ने हर तरह से बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्ज़ा जमा लिया था लेकिन अप्रैल के बाद कुछ ऐसी कॉमेडी फ़िल्में भी आई जिसे लेकर हमहे हंसने के मौके मिले। चलिए जानते है कौन सी ऐसी फ़िल्में है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस के साथ दर्शकों को गुदगुदाने का काम अपने हाथ में लिया।
'गोलमाल अगेन
TRENDING NOW
दिवाली के मौके पर रिलीज़ हुई अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पोंस मिला। यह गोलमाल सीरिज की चौथी फिल्म बड़ी हिट फिल्म रही। इस बार हॉरर कॉमेडी का सब्जेक्ट दर्शकों को काफी रास आया है। अजय देवगन की रोहित शेट्टी के साथ यह रिकॉर्ड 10वीं फिल्म थी। इसकी कमाई करीब 205.52 करोड़ के दर्ज हुई। [इसे भी पढ़ें: ‘गोलमाल अगेन’ देखने परिवार के साथ पहुंचे अजय देवगन, सामने आयी तस्वीरें]
फुकरे रिटर्न्स
यह फिल्म साल 2013 में आई फिल्म फुकरे का दूसरा भाग है। फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और अली फजल की टोली ने दर्शकों को हँसा हँसाकर पागल कर दिया था। यह फिल्म भी दर्शकों का दिल जितने में कामयाब रही है। फिल्म की कहानी पिछली फिल्म की कहानी से काफी हटके है। फिल्म में सभी का काम उम्मीद से दुगना है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म 100 करोड़ से ज़्यादा का कारोबार कर चुकी है।
जुड़वां
साल 1997 में आई सलमान खान की सुपरहिट फिल्म जुड़वां का इस साल सीक्वेल बनाया गया। जुड़वां 2 में वरुण धवन का डबल रोल देखा गया। इस फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पोंस मिला है। करीब 20 साल बाद फिर से बनी इस फिल्म की कहानी पुरानी है लेकिन किरदार नए है। इस फिल्म को डायरेक्ट डेविड धवन ने किया हैं। फिल्म में वरुण के साथ जैकलीन फर्नांडेज़ और तापसी पन्नू भी अहम् किरदार में है।
शुभ मंगल सावधान
आयुष्मान खुराना और भूमि पेड्नेकर स्टारर शुभ मंगल सावधान ने यह साबित कर दिया कि फिल्मों की किसी बड़े स्टार कास्ट की ज़रूरत नहीं होती है। अगर कहानी में दम है तो यह छोटी बजट की फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर सकती है। 17 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 43.11 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।
मुबारकां
अर्जुन कपूर और अनिल कपूर स्टारर मुबारकां ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी बड़ी फिल्मों को टक्कर दी है। माउथ पब्लिसिटी की वजह से यह फिल्म दर्शकों के दिल में उतर आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 55.59 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म में सभी की एक्टिंग काबिले तारीफ़ थी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates




