शाहिद कपूर बॉलीवुड के ऐसे स्टार हैं जो धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ते चले गए हैं। जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था तो शायद ही किसी ने सोचा होगा कि वो लम्बी रेस के घोड़े हैं। जब बी मेट, विवाह, कमीने जैसी सुपरहिट फिल्में देकर जहां उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाया, वहीं अपने किलर लुक्स से करोड़ों लड़कियों का दिल भी लूट लिया। भले ही वो एक बच्ची के पिता बन गए हों लेकिन उनको चाहने वाली लड़कियों की तादाद अभी भी कम नहीं हुई है। शायद यही वजह है कि उनके घर हर दिन बड़े-बड़े फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर्स की भीड़ लगी रहती है।
हांलाकि अपने शाहिद कपूर यूं ही किसी भी फिल्म को साइन नहीं कर लेते हैं। वो किसी फिल्म को हां करने से पहले काफी सोच-विचार करते हैं। आज हम आपको उनकी आने वाली वो 4 फिल्में बताने जा रहे हैं जो उन्हें बॉलीवुड में एक नया मुकाम दिला सकती हैं। इसके साथ-साथ कई बॉलीवुड हीरोज़ की नींदें भी उड़ा सकती हैं। [इसे भी पढ़ें- देखिए पिछले 10 सालों में शाहरुख, सलमान और आमिर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट !!]
1. पद्मावती:
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की आने वाली इस पीरियड ड्रामा को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी दिखाई देंगे।
2. मगधीरा रीमेक:
मगधीरा साउथ इंडस्ट्री की बहुत बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। जिसके बाद इसके राइट्स बॉलीवुड में बेचे गए थे। बताया गया था कि इसमें शाहिद कपूर मुख्य किरदार निभायेंगे। फिल्म को लेकर जो आखिरी अपडेट आया है उसके अनुसार इस फिल्म में पूजा हेगड़े दिखाई दे सकती हैं।
3. बत्ती गुल मीटर चालू:
फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू को लेकर हाल में ही खबर सामने आयी है। जिसके अनुसार डायरेक्टर श्री नारायण सिंह इस फिल्म को बनायेंगे। खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए अभी शाहिद कपूर का नाम ही फाइनल किया गया है। उनके अलावा फिल्म की स्टारकास्ट अभी फाइनल की जानी है। यह फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की तरह सोशल मुद्दे पर बात करेगी।
4. ट्यूज़डे एंड फ्राइडे:
ऐसा बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर फिल्म पद्मावती के बाद संजय लीला भंसाली की नई फिल्म ट्यूज़डे एंड फ्राइडे भी साइन कर सकते हैं। जब शाहिद से इस बारे में बात की गई तो उनका कहना था कि अभी उन्होंने इसे साइन नहीं किया है। पहले पद्मावती रिलीज होने दीजिए उसके बाद इसके बारे में बात करेंगे।