'परी' के ट्रेलर को देखकर फैंस ने दी अनुष्का शर्मा की हिम्मत की दाद, कहा 'बदल जाएगा हॉरर फिल्मों का चेहरा'

आगामी 2 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी अनुष्का की यह फिल्म...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: February 15, 2018 1:31 PM IST

पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'फिल्लौरी' के बाद एक बार फिर से अनुष्का शर्मा एक आत्मा के किरदार में नजर आएंगी। क्लीन स्लेट फिल्म्स प्रोडक्शन तले बनी फिल्म 'परी' में अनुष्का शर्मा एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाली है। पिछले कुछ दिनों से अनुष्का अपनी इस नई फिल्म के टीजर और पोस्टर्स के जरिए अपने फैंस को खूब डरा रही हैं और अनुष्का का यह अंदाज लोगों का ना सिर्फ पसंद आ रहा है बल्कि लोग उनकी इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हुए जा रहे है।

थोड़ी देर पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है और देखते ही देखते ही इस ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें होने लगी है। ट्रेलर में अनुष्का का किरदार काफी डरा सहमा हुआ है और उसे इस बात का डर सताता रहता है कि कोई उसे मार देगा। जिसकी वजह से वह लोगों से मदद की गुहार लगाती हैं। फिल्म के ट्रेलर से साफ है कि अनुष्का इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि सेलेब्स से लेकर आम जनता अनुष्का की इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर काफी एक्साइटेड हो गए है। जहां कई लोगों का कहना है कि इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों को बनाने का तरीका काफी बदल जाएगा तो वहीं लोग अनुष्का के डरावने लुक को देखकर काफी डर गए है। आइए नजर डालते है ऐसे ही कुछ ट्वीट्स पर...

बता दें कि यह फिल्म अगले महीने होली के मौके पर रिलीज होने वाली है और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीस स्टारर 'ड्राइव' से होने वाली है। फिल्म परी का निर्देशन प्रॉसित रॉय कर रहे हैं। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म है। इससे पहले वह अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस तले बनी फिल्म 'फिल्लौरी' के असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं। बात की जाए परी की तो इस फिल्म में कहानी फेम परमब्रता चटर्जी और रजत कपूर मुख्य भूमिका में हैं।