बॉलीवुड की क्वीन के नाम से मशहूर कंगना रनौत आज 31 वां जन्मदिन है। अपने बेवाक अंदाज से लोगों के होश उड़ाने वाली कंगना हमेशा औरों से कुछ अलग ही करने की कोशिश में रहती है। बात चाहे अभिनय की हो या फिर फिल्में चुनने की कंगना हमेशा से ही कुछ ऐसा करती आई है, जो उन्हें लोगों की भीड़ से अलग करता है। अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए भी कंगना ने कुछ यही अंदाज अपनाया है। अपने मनाली स्थित नए बंगले में कंगना ने पौधारोपण किया। दिलचस्प बात यह है कि कंगना ने बीते हफ्ते से लेकर आज तक कुल 31 पौधे लगाए है।
बता दें कि कंगना अब कीवी, चेरी, एपरीकॉट और सेब के पेड़ लगाना चाहती है। इसके अलावा कंगना ने खुद को एक शानदार पियानो भी गिफ्ट किया है और उन्होंने इसकी ट्रेनिंग लेना भी शुरु कर दिया है। कंगना का कहना है कि मैं हमेशा से ही पियानो सीखना चाहती थी और यह सबसे सही समय है। मुझे क्लासिकल संगीत काफी पसंद है और मैं अक्सर ऐसे कॉन्सर्ट में जाती रहती हूं। कंगना हंसते हुए कहती है कि पियानो सीखना काफी मुश्किल है, खैर अभी तो मेरे टीचर बजाते है और मैं सुनती हूं।
गार्डनिंग के बारे में कंगना ने कहा कि, 'मेरी मां हमेशा किचन गार्डन को मेंटेन करती है, जहां पर हम सब्जियां और सेब उगाते है। मुझे हमेशा से वहां से ताजी सब्जियां मिल जाती है। मुझे ऑर्गेनिक खाना बेहद पसंद है। मुझे अच्छा लगता है जब पौधे लगाते हुए मेरे जूते गंदे हो जाते है। प्रतिदिन इसमें एक घंटे लगते है और यह काफी थकावट भरा भी होता है, लेकिन इससे आपका स्ट्रेस काफी दूर हो जाता है।'
बता दें कि आज अपने जन्मदिन के मौके पर कंगना कार्तिकेय मंदिर जाएंगे। यह मंदिर कंगना के घर से काफी करीब है। वैसे आप कंगना के जन्मदिन पर उन्हें कैसे बधाई देंगे। कमेंटबॉक्स में जरुर बताए।