Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अगला टारगेट बनीं Himanshi Khurana? एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की डिमांड ने उड़ाए होश!

Himanshi Khurana: 'बिग बॉस 13' से मशहूर हुई पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी मिली है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: February 14, 2026 5:56 PM IST

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अगला टारगेट बनीं Himanshi Khurana? एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की डिमांड ने उड़ाए होश!
हिमांशी खुराना को मिली जान से मारने की धमकी

Himanshi Khurana Received Death Threats: फिल्म जगत के सितारों पर इन दिनों एक ऐसा काला साया मंडरा रहा जिसने सेलेब्स की नींद उड़ा दी है. रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग की हिट लिस्ट में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है और वो कोई और नहीं बल्कि, 'पंजाब की ऐश्वर्या' कही जाने वाली हिमांशी खुराना हैं. 'बिग बॉस 13' से मशहूर हुईं पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) को लेकर एक डराने वाली खबर सामने आई है. खबरों के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है और साथ ही फिरोती भी मांगी गई है.

10 करोड़ की रंगदारी ने उड़ाए होश

जानकारी के मुताबिक, 14 फरवरी 2026 वैलेंटाइन डे को हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana Received Death Threats) के पास एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें कथित तौर पर उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई और साथ ही 10 करोड़ रुपए की रंगदारी की डिमांड भी की है. इस धमकीभरे कॉल के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस ने क्या कहा?

पंजाबी मानिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहाली पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और मामले की तेजी से जांच कर रहे हैं. पुलिस अब उन कॉल रिकॉर्ड्स को खंगाल रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि धमकी भरा फोन कॉल असल में कहां से आया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है. हालांकि, अभी तक इस मामले में एक्ट्रेस की तरफ से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है.

निशान पर हैं बॉलीवुड के ये बड़े नाम

गौरतलब है कि, ये कोई पहला या इकलौता मामला नहीं है. इससे पहले एक्टर रणवीर सिंह को भी इसी गैंगे के हैरी बॉक्सर ने धमकी दी थी और उनसे 1 करोड़ रुपए की डिमांड की थी. इतना ही नहीं, सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को भी एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसका संबंध भी बिश्नोई गैंग से बताया जा रहा है.

रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई थी फायरिंग

याद हो तो, रणवीर सिंह और आयुष शर्मा से पहले 1 फरवरी 2026 को एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना भी सामने आई थी, जिसकी जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली थी.