Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

मार्क बस्केट की ऑस्कर ट्रॉफी को देख कर ललचाया हिना खान का मन, धन्यवाद देते हुए कहा- 'एक दिन मैं खुद...'

मार्क बस्केट की तरह ऑस्कर जीतना चाहती हैं हिना खान...

By: BollywoodLife  |  Published: June 7, 2019 12:06 PM IST

मार्क बस्केट की ऑस्कर ट्रॉफी को देख कर ललचाया हिना खान का मन, धन्यवाद देते हुए कहा- 'एक दिन मैं खुद...'

कहना गलत नहीं होगा कि टीवी की बहू बन कर लोगों के दिलों पर राज कर चुकी हिना खान के सितारें आजकल बुलंदियों पर चल रहे हैं। तभी तो एक से बढ़ कर एक उपलब्धियों उनके कदमें में गिरती जा रही हैं। पहले तो हिना ने टीवी से बॉलीवुड की तरफ रुख किया। इंडस्ट्री में आने के तुरंत बाद हिना को 'कांस 2019' में भी डेब्यू करने का मौका मिल गया। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म 'द लास्ट विश' की भी शूटिंग शुरू कर दी थी। अपने इतने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर हिना ने अपने कुछ और भी सपनों को साकार कर लिया है।

ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि खुद हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें वो 'ऑस्कर अवार्ड' को देख कर अपनी खुशी पर काबू नहीं कर पा रही हैं। आपको बता दें कि, अपनी यूरोप ट्रिप के दौरान हिना को मार्क बस्केट से मुलाकात करने का मौका मिला था।

(इसे भी पढ़े- बॉयफ्रेंड रॉकी के लिए कुछ इस अंदाज में तैयार हुई हिना खान, पूरे परिवार के साथ मनाया ईद का जश्न)

आपको बता दें कि मार्क बस्केट हॉलीवुड के ऑस्कर विनर प्रड्यूसर हैं। मार्क से मुलाकात के दौरान हिना को उनके 'ऑस्कर अवार्ड' को छूने का मौका मिला। अपने इस खास पर को हिना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए हिना ने लिखा, 'मार्क एक बहुत ही विनम्र इंसान हैं जो कि हमारे लिए सफलता का एक जीता जागता उदाहरण भी हैं। मार्क आपने मुझको अपना ऑस्कर हाथ में पकड़ने के लिए दिया। इसके लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करना चाहूंगी।'

(इसे भी पढ़े- नागिन 4: इच्छाधारी नागिन बनकर तहलका मचा सकती है हिना खान, खुशी से झूम उठेंगे फैंस)

इसके आगे हिना ने लिखा, ऑस्कर हाथ में लेने के बाद अब मुझको लग रहा है कि एक दिन मैं भी अपने लिए इस अवार्ड को जीत लूंगी।' इतना ही नहीं अपनी पोस्ट में हिना ने मार्क के साथ काम करने की इच्छा भी जताई है।'

देखें हिना की पोस्ट-

हिना की पोस्ट को देख कर कहना गलत नहीं होगा, हिना ने अभी तो अपने सफर की शुरूआत की है और वो आगे चल कर ऑस्कर विनर बनने का ख्वाब देख रही हैं। ऐसे में मार्क से हुई इस मुलाकात ने हिना खान का हौसला और भी बढ़ा दिया है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...