Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Video: फैशन शो में दिखा Hian Khan का फाइटर अंदाज, रैंप पर एक नहीं बल्कि दो-दो बार लड़खड़ाई लेकिन...

Bombay Fashion Show: हिना खान (Hina Khan) हाल ही में बॉम्बे फैशन वीक शो में अपने स्टाइल का जादू बिखरने पहुंचीं, लेकिन इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. हिना खान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: April 13, 2025 6:26 PM IST

Video: फैशन शो में दिखा Hian Khan का फाइटर अंदाज, रैंप पर एक नहीं बल्कि दो-दो बार लड़खड़ाई लेकिन...

Hina Khan In Bombay Times Fashion Week Viral Video: बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक (Bombay Times Fashion Week 2025) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जहां टीवी (TV) और फिल्म इंडस्ट्री के सितारे अपने स्टाइल का जादू चला रहे हैं. वहीं इस शो का हिस्सा टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) भी बनीं. इस बार सबकी नजरें एक्ट्रेस पर ही टिकी थीं, जो शोस्टॉपर बनकर रैंप पर उतरीं, लेकिन रैंप वॉक के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा अब चारों तरफ होने लगी है. उनका शो से एक वीडियो भी सामने आया है.

Hina Khan के लुक ने लूट ली पूरी महफिल

हिना खान (Hina Khan Viral Video) ने इस मौके पर राजस्थानी लुक मल्टीकलर हैवी वर्क वाली शॉर्ट कुर्ती स्टाइल ब्लाउज जिसमें आगे चैन लगी थी और साथ में ब्लैक लहंगा पहने रैंप पर आग लगा दी. उनका लुक इतना शानदार था कि हर कोई बस उन्हें ही देखता रह गया. हालांकि इस दौरान हिना खान रैंप वॉक (Hina Khan Ramp Walk) पर लड़खड़ाती हुई नजर आईं, बावजूद इसके उन्होंने रुकने का नाम नहीं लिया और पूरी ग्रेस के साथ रैंप वॉक पूरी की.

रैंप वॉक पर लड़खड़ाई Hina Khan लेकिन...

फैशन शो के दौरान हिना खान (Hina Khan Age) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रैंप वॉक करते समय लड़खड़ाती हुई नजर आ रही हैं और ऐसा एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार उनके साथ होता है, लेकिन फिर भी वह जिस कॉन्फिडेंस से वापस चलती हैं बिना रुके वो काफी काबिलेतारीफ था और जिसने भी यह देखा वो हौरान रह गया. उन्होंने ना सिर्फ खुद को संभाला, बल्कि ऐसा जलवा बिखेरा कि सबके दिल जीत लिए. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

View this post on Instagram

A post shared by India Forums (@indiaforums)

हिना खान के कॉन्फिडेंस और स्टाइल की जमकर हो रही है तारीफ

सोशल मीडिया पर हिना का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. लोग उनके कॉन्फिडेंस और स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'हिना ने साबित कर दिया कि स्टाइल सिर्फ कपड़ों में नहीं, बल्कि हौसले में होता है.' वाकई, हिना का ये अंदाज हर किसी को इंस्पायर कर रहा है. बता दें कि बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में हिना की ये परफॉर्मेंस अब फैशन लवर्स के बीच चर्चा का टॉपिक बन गई है.