'बोलो ता रा रा' से चर्चा में आए और उसके बाद कई वीडियो एलबम और फिल्मों में अपने जबरदस्त हिट गानों के जरिए खास पहचान बना चुके पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को मानव तस्करी मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषी ठहराया है। इस खबर से बॉलीवुड की दुनिया में एक बार फिर किसी कलाकार का क्राइम की दुनिया से नाता जुड़ गया है। दलेर मेहंदी ने 1990 के दशक में अपने हिट वीडियो एलबम 'बोलो ता रा रा' से सिंगिंग के क्षेत्र में धमाकेदार एंट्री की थी। इसके बाद दलेर मेंहदी रुके नहीं और एक के बाद एक लगातार कई हिट वीडियो एलबम सॉन्गस दिए। इसमें 1996 में आया 'मैं दर दी रब रब', 'हो गई तेरी बल्ले बल्ले', 'तुनक-तुनक तुन' जैसे गाने दिए।
इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी एंट्री की और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'मृत्युदंड' में 'ना ना ना रे' हिट गाना दिया। इसके बाद अर्जुन पंडित, खौफ, मकबूल, रंग दे बसंती, सिंग इज किंग जैसी फिल्मों में बेहतरीन गाने दिए।
ये रहे हिट वीडियो एलबम सॉन्गस
बोलो तारा रा रा (1995)
दरदी रब रब दरदी (1996)
टुनक टुनक टुन (1998)
फिल्मों के ये गाने हुए थे फेमस
ना ना ना रे (1997)
रंग दे बसंती (2006)
बाहुबली (2017)
दिलेर मेहंदी ने पॉप संगीत की दुनिया से लोगों को वाकिफ कराया इसके अलावा पंजाबी गानों को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दिलेर मेंहदी के गानों के बाद कई पॉप सिंगर्स सामने आए और एकाएक पंजाबी गानों का भी चलन बढ़ने लग गया था।
बॉलीवुड के किस्सों-कहानियों और खबरों की जिंदगी में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें