मनोरंजन जगत के लिए साल 2026 की शुरुआत काफी दुखद रही है. भारतीय सिनेमा अभी कुछ नुकसानों से उबर ही रहा था कि अब हॉलीवुड से एक बेहद दुखी करने वाली खबर सामने आई है. अपनी बेमिसाल कद-काठी और रूह कंपा देने वाली एक्टिंग के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और लेखक टॉम नूनन अब हमारे बीच नहीं रहे. 74 साल की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली. सिनेमाई पर्दे पर विलेन की परिभाषा बदलने वाले इस कलाकार के जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.
वैलेंटाइन डे पर थमीं सांसें
टॉम नूनन का निधन 14 फरवरी को हुआ था, लेकिन इसकी जानकारी बुधवार को उनकी करीबी दोस्त और सह-कलाकार रहीं कैरेन सिलास ने शेयर की. कैरेन ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए दुनिया को बताया कि उनका सबसे अजीज दोस्त विदा हो गया है. कैरेन ने लिखा कि "मेरे प्यारे अजीज दोस्त और को-स्टार, टॉम नूनन ने बीते वैलेंटाइन डे को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. 90 के दशक की शुरुआत में पैराडाइज फैक्ट्री थिएटर में उनके ओरिजिनल ऑफ ब्रॉडवे प्ले, व्हाट हैपन्ड वॉज...में उनके साथ काम करना, मेरे और मेरे करियर के लिए एक टर्निंग पॉइंट था. आज भी एक एक्टर के तौर पर मेरी जिंदगी और काम में उनका इम्पेक्ट झलकता है. वहीं फिल्म निर्माता डेकर ने फेसबुक पर लिखा : "बड़े दुख के साथ मैं टॉम नूनन के निधन की खबर शेयर कर रहा हूं... द मॉन्स्टर स्क्वाड में फ्रेंकस्टीन के रूप में टॉम का प्रदर्शन मेरी सीमित फिल्मोग्राफी का एक मुख्य आकर्षण है, जिसमें निस्संदेह स्टेन विंस्टन द्वारा डिजाइन किए गए, टॉम वुड्रफ जूनियर द्वारा गढ़े गए और ज़ोल्टन एलेक द्वारा लगाए गए शानदार मेकअप का भी योगदान था."
'रोबोकॉप' से 'लास्ट एक्शन हीरो' तक का सफर
लगभग 38 साल लंबे अपने करियर में टॉम नूनन ने 50 से अधिक फिल्मों में काम किया. टॉम नूनन उन गिने-चुने एक्टरों में से थे, जो अपनी खामोशी और आंखों से ही दर्शकों के मन में दहशत पैदा कर देते थे. उनके एक्टिंग के सफर की शुरुआत 1980 में फिल्म 'विली और फिल' से हुई थी. लेकिन 'रोबोकॉप 2' में 'रोबोकेन' के डरावने और शक्तिशाली किरदार से टॉम नूनन को ग्लोबल लेवल पर पहचान मिली. अर्नोल्ड श्वार्जनेगर की 'लास्ट एक्शन हीरो' में उनके 'रिपर' वाले किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया. टॉम नूनन केवल एक एक्टर नहीं थे, वे एक फिल्म कहानी लेखक और निर्देशक भी थे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates