वो हॉरर-शापित फिल्म, जिसकी शूटिंग के समय सेट पर हुई कई मौतें, सीन देख लोगों को आया हार्ट अटैक

Hollywood Horror Film: आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहें हैं, जिसे एक शापित फिल्म मानी जाती है. इस फिल्म की शूटिंग के समय 20 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं सिनेमाघरों के बाहर एम्बुलेंस भी रखी जाती थी.

By: Shreya Pandey  |  Published: December 31, 2025 12:52 PM IST

वो हॉरर-शापित फिल्म, जिसकी शूटिंग के समय सेट पर हुई कई मौतें, सीन देख लोगों को आया हार्ट अटैक

सिनेमा के इतिहास में कई हॉरर फिल्में हैं, जो अपनी कहानी और कमाई के लिए फेमस है. लेकिन एक फिल्म ऐसी भी है जिसके नाम के साथ 'खौफ' और 'मनहूसियत' जैसे शब्द हमेशा के लिए जुड़ गए. यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'द एक्सॉर्सिस्ट' (The Exorcist) है. जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई, तो इसने असल जिंदगी में भी मौत का तांडव मचाया. इस फिल्म से जुड़े काले सच और रहस्यमयी घटनाओं की दास्तां आज भी लोगों की रूह कंपा देती है. आइए जानते हैं इस शापित' फिल्म का वो इतिहास, जिसे याद कर आज भी लोग सिहर जाते हैं.

सिनेमाघरों में एम्बुलेंस और हार्ट अटैक

जब यह फिल्म रिलीज हुई, तो थिएटर्स का नजारा बेहद अलग था. फिल्म के सीन इतने खौफनाक और डरावने थे कि दर्शकों को सिनेमाघर के भीतर ही हार्ट अटैक आने लगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई महिलाओं का फिल्म देखते समय गर्भपात (Miscarriage) हो गया. हालात इतने बेकाबू हो गए थे कि मेकर्स को थिएटर्स के बाहर एम्बुलेंस तैनात करनी पड़ी. लोग उल्टियां करते हुए बाहर भागते थे और कई तो डर के मारे बेहोश हो जाते थे.

TRENDING NOW

सेट पर लगी आग और 20 मौतें

फिल्म की शूटिंग के दौरान जो हुआ, वह किसी भी तर्क से परे था. साल 1973 में जब शूटिंग चल रही थी, तो सेट पर अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे में फिल्म का पूरा सेट राख हो गया, लेकिन हैरानी की बात यह थी कि वो कमरा सुरक्षित बच गया जहां हॉरर सीन फिल्माए जाने थे. इस पूरी फिल्म के बनाने के दौरान अलग-अलग हादसों में कुल 20 लोगों की जान गई. इनमें क्रू मेंबर्स के साथ-साथ एक्टर्स के परिवार वाले भी शामिल थे. फिल्म में बर्क डेनिंग्स का किरदार निभाने वाले जैक मैकगौरन की मौत रिलीज से ठीक पहले हो गई. वहीं, वासिलिकी मालियारोस की मौत भी फिल्म के पर्दे पर आने से पहले ही हो गई. इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस लिंडा ब्लैर के परिवार में भी इसी दौरान मौत हुई, जिससे पूरी टीम खौफ में आ गई थी.

पादरी ने किया इनकार

लगातार होते हादसों और सुपरनैचुरल घटनाओं को देखते हुए डायरेक्टर विलियम फ्रेडकिन ने एक चर्च के पादरी को फिल्म के सेट को शुद्ध और पवित्र करने के लिए बुलाया. लेकिन पादरी ने वहां की नकारात्मक ऊर्जा को देखते हुए आने से साफ इनकार कर दिया. टीम के सदस्य इतने डरे हुए थे कि वे सेट पर कदम रखने को तैयार नहीं थे. फिल्म के क्लाइमैक्स सीन को फिल्माने में ही कई महीने लग गए क्योंकि हर दिन कुछ न कुछ अनहोनी हो जाती थी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.