Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

क्या सिर्फ Maniac ही बोल्ड है? Honey Singh ने मोहम्मद रफी के गाने को बताया अश्लील! 56 साल पहले आए...

हनी सिंह इन दिनों अपने लेटेस्ट भोजपुरी गाने 'मैनिएक' (Maniac) को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. हालांकि इस गाने को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है. इसी बीच सिंगर (Honey Sing) का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने मोहम्मद रफी के एक गाने का जिक्र किया है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: March 8, 2025 12:07 AM IST

क्या सिर्फ Maniac ही बोल्ड है? Honey Singh ने मोहम्मद रफी के गाने को बताया अश्लील! 56 साल पहले आए...

Honey Singh On Mohammad Rafi Song: हनी सिंह (Honey Singh) एक बार फिर से अपने नए गाने 'मैनिएक' (Maniac) को लेकर चर्चा में आ गए हैं. ये गाना उनके एल्बम 'ग्लोरी' का हिस्सा है, जो पिछले साल अनाउंस हुआ था. 'मैनिएक' में हनी ने भोजपुरी का तड़का लगाया है, जिसे कुछ लोग खूब पसंद कर रहे हैं, तो कुछ इसे अश्लील बता रहे हैं. इस गाने की भोजपुरी लाइनों को रागिनी विश्वकर्मा ने गाया है, जो सड़कों पर गाने से स्टारडम तक पहुंची हैं, लेकिन अब ये गाना हनी (Honey Singh New Song) के लिए मुसीबत बन गया है, क्योंकि इसे लेकर पटना हाई कोर्ट में PIL तक दायर हो चुकी है.

Honey Singh का सालों बाद धमाकेदार कमबैक

हनी सिंह (Honey Singh) ने पिछले साल 2004 में 'ग्लोरी' एल्बम के साथ सालों बाद धमाकेदार कमबैक किया था. 18 गानों के इस एल्बम का एक गाना'मिलेनियर' पहले ही रिलीज हो चुका है और बारी थी 'मैनिएक' की, लेकिन यह सॉन्ग रिलीज होने के साथ ही विवादो में आ गया. बता दें कि कुछ लोगों का कहना है कि इसके बोल वल्गर हैं और महिलाओं को गलत तरीके से दिखाते हैं. हालांकि अब इस पूरे बवाल पर सिंगर हनी सिंह का बयान सामने आया है.

Honey Singh ने मोहम्मद रफी के इस गाने से की मैनिएक की तुलना

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जब हनी सिंह (Honey Singh Interview) से पूछा गया कि, लोग उनके गाने को अश्लील क्यों कह रहे हैं? इसके जवाब में सिंगर ने कहा, 'लोग मुझे कम रागिनी को ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं. वो सड़क से उठकर स्टार बनी, बस यही बात कुछ लोगों को हजम नहीं हो रही.' इसके बाद हनी ने 56 साल पुराने एक गाने का जिक्र छेड़ दिया. दरअसल, उन्होंने मोहम्मद रफी के मशहूर गाने 'बदन पे सितारे लपेटे हुए' का नाम लिया और कहा, 'इसमें एक औरत की साड़ी और बदन की तारीफ है, ये भी तो अश्लील ही था न? 50 साल पहले लोग इसे सुनते थे. बात ये है कि लोग चीजों को कैसे देखते हैं और उसका मतलब निकालते हैं.'

क्या Honey Singh के बयान ने शुरू होगी नई बहस?

हनी के इस बयान ने बहस को और हवा दे दी है. जहां एक तरफ उनके फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने 'मैनिएक' के खिलाफ पटना हाई कोर्ट में PIL दायर की है. उनका कहना है कि गाना महिलाओं को ऑब्जेक्ट की तरह दिखाता है और भोजपुरी भाषा का गलत इस्तेमाल करता है. अब कोर्ट में सुनवाई का इंतजार है, लेकिन हनी अपने अंदाज में बेफिक्र नजर आ रहे हैं.