Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Honey Singh ने ठंड को लेकर किए भद्दे कमेंट पर जोड़ा हाथ, माफी मांगते हुए दिया ये अजीब तर्क! कहा- 'Gen Z की भाषा बोलने...'

Honey Singh इन दिनों अपने एक विवादित और अभद्र बयान को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि, अब सिंगर और रैपर ने अपने उस स्टेटमेंट को लेकर माफी मांगा है, लेकिन इस दौरान उन्हें बयान को लेकर एक बेहद ही अजीब तर्क दिया है, जो शायद आपको भी अजम न हो.

By: Sadhna Mishra  |  Published: January 15, 2026 11:40 PM IST

Honey Singh ने ठंड को लेकर किए भद्दे कमेंट पर जोड़ा हाथ, माफी मांगते हुए दिया ये अजीब तर्क! कहा- 'Gen Z की भाषा बोलने...'

Honey Singh Apologized For Vulgar Speech: रैपर और सिंगर यो-यो हनी सिंह (Honey Singh) इन दिनों अपने एक विवादित और अभद्र बयान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में सिंगर ने दिल्ली (Delhi) में हुए नानकू-करुण के कॉन्सर्ट के दौरान एक ऐसा बयान दिया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया जाने लगा. हालांकि, अब सिंगर ने अपने स्टेटमेंट पर माफी मांग ली है, लेकिन इस अपोलाइज वीडियो (Honey Singh Video) में उन्होंने जो तर्क दिया है वो शायद कई लोगों को अजम न हो.

क्या है Honey Singh का दिल्ली कॉन्सर्ट विवाद?

जो लोग नहीं जानते सबसे पहले उन्हें ये बता दें कि, हनी सिंह दिल्ली कॉन्सर्ट (Honey Singh Delhi Concert) में गाली देकर इंटीमेसी और कॉन्डम को लेकर बात करते नजर आए थे. भरी महफिल में हनी सिंह का अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करना और उनकी भाषा काफी लोगों को रास नहीं आई और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा. जिसपर अब सिंगर (Honey Singh) ने माफी वाला वीडियो शेयर किया है.

Honey Singh ने वीडियो शेयर कर दी सफाई

हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस मामले पर सफाई दी और माफी मांगी साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने ऐसी बता क्यों कही थी. वीडियो में हनी सिंह कहते हैं, 'मैं आप सभी से कुछ बात करने आया हूं, मेरा एक वीडियो एडिट करके काफी वायरल किया जा रहा है, जो काफी लोगों को आपत्तिजनक लग रहा है. मैं आपको उसकी पूरी कहानी बताना चाहता हूं.'

'मैं Gen-Z को उन्हीं की भाषा में...'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं नंदकोर करुण के शो पर सिर्फ एक गेस्ट था और तकरीबन इस शो पर जाने से दो दिन पहले ही मैं कुछ गाइनोलॉजिस्ट और कुछ सेक्सोलॉजिस्ट के साथ मेर लंच था. तो उनके साथ मेरा जिक्र चल रहा था तो उन्होंने मुझे बताया कि आजकल जो युवा पीढ़ी है वो सेक्सशुअल ट्रांसनमिटेड डिसीज से बहुत पीड़ित हैं. बहुत लोग अनसेफ सेक्स कर रहे हैं. तो मैं जब इस शो पर गया और मैंने Gen-Z ऑडियंस देखी तो मैंने सोचा कि मैं जेन-जी को उन्हीं की भाषा में एक मैसेज दे जाऊं कि अनप्रोटेक्टेड सेक्स ना करें, कॉन्डम का इस्तेमाल करें.'


हनी सिंह ने वीडियो में आगे अपनी गलती मानते हुए कह, 'मुझे लगा कि आजकल Gen Z जिस तरह की फिल्में और OTT कंटेंट देख रहे हैं, अगर मैं उनसे उसी भाषा में बात करूंगा तो उन्हें बात जल्दी समझ आएगी, लेकिन बहुत से लोगों को मेरी भाषा बहुत बुरी लगी. मैं उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं, जिन्हें बुरा लगा. मेरा इरादा किसी का अपमान करना नहीं था.'

'मैं अपनी भाषा पर कंट्रोल रखूंगा'

हनी सिंह ने कहा, 'इंसान गलतियों का पुतला है और मैं कोशिश करूंगा कि आज के बाद ऐसी गती न हो. मैं अपनी भाषा पर कंट्रोल रखूंगा कि, क्या कहना है और कैसे कहना है. आगे से मैं सावधान रहूंगा कि मेरी बातों को गलत तरीके से एडिट करके वायरल न किया जाए. फिर भी, आप सभी से हाथ जोड़कर माफी चाहता हूं.'