Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

खुद बनाते हैं अश्लील गाने और Honey Singh को जलील कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा के लोग, लगे बेइज्जती करने के....

Honey Singh Trolled for song maniac: बॉलीवुड के जानेमाने सिंगर हनी सिंह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. अपने नए गाने मैनिक की वजह से उनको लोग खूब जलील कर रहे हैं.

By: Shivani Duksh  |  Published: February 27, 2025 7:35 PM IST

खुद बनाते हैं अश्लील गाने और Honey Singh को जलील कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा के लोग, लगे बेइज्जती करने के....

बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) एक बार फिर से अपना कमबैक करने में जुटे हुए हैं. डिप्रेशन और शराब की लत से पीछा छुड़ाने के बाद हनी सिंह एक बार फिर से काम पर जुट गए हैं. बीते कुछ समय में हनी सिंह के कई गाने रिलीज हुए हैं. हाल ही में हनी सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में जबरदस्त कमबैक किया है. हनी सिंह का भोजपुरी गान मैनियाक रिलीज हो चुका है. यूट्यूब पर इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है. हालांकि इस गाने के हिट होते ही भोजपुरी सिनेमा के लोगों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है. भोजपुरी सिनेमा के लोग दावा कर रहे हैं कि हनी सिंह उनकी इंडस्ट्री में अश्लीलता फैला रहे हैं. दरअसल हनी सिंह के गाने में 2 लाइन्स ऐसी हैं जो कि भोजपुरी सिनेमा के सिंगर्स को पच नहीं रही है.

इन लोगों को लग रहा है कि इन लाइन्स की वजह से हनी सिंह भोजपुरी सिनेमा पर राज कर सकते हैं. इन लाइन्स की वजह से हनी सिंह के पूरे गाने को ही अश्लील बताया जा रहा है. गाने का टाइटल है मैनियाक जिसका मतलब पागल होता है. 'दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी. और इसके आगे वही भोजपुरी के लेखकों का फेवरेट आउटफिट यानी कि चोली...' वो लाइन है जिस पर बवाल हो रहा है.

अब हनी सिंह के फैंस भोजपुरी सिनेमा के उन लोगों पर निशाना साध रहे हैं जो कि इस गाने को अश्लील बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि अगर ये गाना इन लोगों ने गाया होता तो किसी को दिक्कत नहीं होती. क्योंकि ये गाना हनी सिंह ने गाया है तो हंगामा मच रहा है. भोजपुरी में कई गाने ऐसे हैं जिसमें महिलाओं की घाघरा, चोली और उनके बटनों के बारे में बात हुई है. भोजपुरी सिनेमा के लोग तो रिमोट से लहंगा उठा चुके हैं. लोगों ने ऐसा गाना गाने वालों को सत्ता पर बैठा दिया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.