Honey Singh Tattoo Meaning: किंग ऑफ रैप कहे जाने वाले हनी सिंह (Honey Singh) ने पंजाबी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड (Bollywood) इंडस्ट्री में भी अपने पैर जमा लिए हैं. जबरदस्त कमबैक के बाद सिंगर और रैपर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हालांकि, पिछले काफी समय से अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हनी सिंह अब अपनी पर्सनल लाइफ (Honey Singh Personal Life) को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. सिंगर और रैपर ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना पहला टैटू फ्लॉन्ट किया है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उन्होंने अपना पहला टैटू बीवी या गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि किसी और डेडिकेट किया है और इसका मतलब जानकर तो आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे.
हनी सिंह ने किसके नाम का बनवाया पहला टैटू?
हाल ही में हनी सिंह (Honey Singh Tattoo) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की. इन फोटोज में सिंगर और रैपर हनी सिंह अपना पहला टैटू फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, रैपर ने पहली बार अपनी बॉडी पर टैटू बनवाया है और ये टैटू उन्होंने किसी और के लिए नहीं बल्कि अपनी मां के नाम समर्पित किया है. इसका मतलब आपको भावुक कर देगा.
View this post on Instagram
'मां मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं...'
हनी सिंह ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैंने अपना पहला टैटू बनवाया है. मेरी मां का सिग्रेचर. वो इस दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं. मां मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, मेरे खून को सलाम.' इस टैटू में एक और खास बात छुपी है. दरअसल, हनी सिंह के इस टैटू में सिर्फ उनकी मां का सिग्रेचर ही नहीं, बल्कि एक बेहद इमोशनल डिजाइन भी है.
क्या है हनी सिंह के टैटू की खासियत?
हनी सिंह (Honey Singh Tattoo Design) के टैटू में एक बच्चा अपनी मां के गर्भ में नजर आ रहा है, जो एक गहरा और भावनात्मक संदेश देता है. हनी सिंह ने मां के सिग्रेचर और गर्भ में बच्चे को जोड़ते हुए इस टैटू को डिजाइन कराया है. यह न केवल यूनिक है, बल्कि एक बेटे की अपनी मां के लिए बेइंतहा मोहब्बत का भी सबूत है. हालांकि, हनी सिंह का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram
कौन हैं हनी सिंह मां?
आपको बता दें कि हनी सिंह की मां भूपिंदर कौर हैं, जो एक हाउसवाइफ हैं और रैपर हमेशा अपनी मां के बेहद करीब रहे हैं. टैटू की तस्वीरें देखते ही फैंस भी इमोशनल हो गए और सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं अगर बात करें हनी सिंह के वर्कफ्रंट की तो वह इन दिनों अपने अपकमिंग गाने '6:00 AM' को लेकर चर्चामें हैं, जो 15 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates