फेमस सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. 6 साल से उनपर चल रहा एक विवादित केस अब आखिरकार खत्म हो गया है. इस मामले में मोहाली की राष्ट्रीय लोक अदालत ने हनी सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है. साल 2019 में हनी सिंह को उनके गाने ‘मखना’ को लेकर FIR दर्ज करवाई गई थी. दरअसल हनी सिंह के गाने ‘मखना’ में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक और अश्लील शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया था. इसे लेकर पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी और एएसआई लखविंदर कौर ने शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसके बाद सिंगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया. हालांकि 6 साल के लंबे समय के बाद इस केस हनी सिंह को राहत मिल गई.
शिकायतकर्ताओं ने खुद वापस लिया मामला
सुनवाई के शिकायतकर्ताओं ने खुद अदालत को बताया कि वो अब मामले को आगे नहीं ले जाना चाहते. इसलिए एफआईआर को रद्द कर दिया गया. कोर्ट के आदेश के साथ हनी सिंह पर चल रहे इस 6 साल पुराना केस भी खत्म हो गया.
बता दें कि साल 2019 में हनी सिंह के गाने मखना को लेकर काफी बवाल मचा था. गाने के बोलों को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर खूब बहस हुई थी. इसी साल इस गाने को लेकर हनी सिंह पर एफआईआर दर्ज करवाई गई और पंजाब महिला आयोग ने गाने को “आपत्तिजनक सामग्री” वाला बताते हुए इसपर बैन लगाने की भी मांग की थी. ये कोई पहली बार नहीं है. हनी सिंह अक्सर विवादों का हिस्सा रहे हैं. हनी सिंह अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर कई बार विवादों में आ चुके हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates