Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

किसी जमाने में मुंडन में गाने गाती थी Bollywood की ये सिंगर, 100 रुपए देकर... आज कर रही है....

This Bollywood Singer use to sing in Mundan ceremony: बॉलीवुड की एक सिंगर ऐसी भी है जो कि मुंडन में गाने गाया करती थी. अब ये हसीना बॉलीवुड की दुनिया में धमाल मचा रही है.

By: Shivani Duksh  |  Published: March 5, 2025 9:40 PM IST

किसी जमाने में मुंडन में गाने गाती थी Bollywood की ये सिंगर, 100 रुपए देकर... आज कर रही है....

बॉलीवुड में कब किसकी किस्मत चमक जाए ये बात कोई नहीं जानता. बॉलीवुड में कई सितारे और सिंगर ऐसे हैं जिन्होंने रातों रात इस दुनिया मं फेम हासिल कर लिया था. आज हम इस रिपोर्ट में एक ऐसी ही बॉलीवुड सिंगर के बारे में बात करने जा रहे हैं. एक जमाने में ये सिंगर मुंडन में गाना गाया करती थी. जिसके बाद इस हसीना को बॉलीवुड में गाना गाने का मौका मिला. ऐसा होते ही ये सिंगर सोशल मीडिया पर फेमस हो गई. यहां हम बात कर रहे हैं हनी सिंह (Honey Singh) के गाने मैनिएक को आवाज देने वाली सिंगर रागिनी विश्वकर्मा (Ragini Vishwakarma) की जो कि इस समय फैंस के बीच छाई हुई हैं. रागिनी विश्वकर्मा के इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है.

इस गाने ने रागिनी विश्वकर्मा की जिंदगी पूरी तरह बदल दी है. रिपोर्ट्स की मानें तो रागिनी विश्वकर्मा के पास इस समय बॉलीवुड के कई गानों के ऑफर आ गए हैं. हाल ही में रागिनी विश्वकर्मा ने बताया है कि कैसे उनको हनी सिंह के साथ काम करने का मौका मिल गया. रागिनी विश्वकर्मा ने बताया कि एक दिन अचानक ही उनके पास हनी सिंह की टीम का फोन आया. फोन पर उनसे कहा गया कि उनको बॉलीवुड के लिए गाना गाना है. बाद में उनको पता चला कि रागिनी विश्वकर्मा को हनी सिंह के लिए आवाज देनी है.

उस दौरान रागिनी विश्वकर्मा ने हनी सिंह को अपने 4 गाने सुनाए थे. हनी सिंह ने दिदिया के देवरा गाने को सिलेक्ट किया. जिसके बाद दिदिया के देवरा का रागिनी विश्वकर्मा ने कई बार रिहर्सल किया. रागिनी विश्वकर्मा के इस गाने की करीब डेढ़ महीने तक शूटिंग चली और अब ये गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि रागिनी विश्वकर्मा का परिवार हारमोनियम और ढोलक पर गाना गाने में माहिर है. गोरखपुर के तरकुलहा मंदिर में होने वाले मुंडन सेरेमनी में अक्सर रागिनी विश्वकर्मा और उनका परिवार गाना गाता था. 10 साल की उम्र से रागिनी विश्वकर्मा गाना गा रही हैं. कई यूट्यूबर 100-100 रुपए देकर रागिनी विश्वकर्मा से गाना गवाते थे.