Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

AR Rahman के बाद बैंड की Mohini Dey ने भी किया तलाक का अनाउंसमेंट, लोग बोले- 'कुछ तो गड़बड़ है...'

AR Rahman Bassist Mohini Dey Announced Her Divorce Hours After Composer: एआर रहमान के तलाक के ऐलान के चंद घंटों बाद ही उनकी बासिस्ट मोहिनी डे ने भी अपने तलाक का अनाउंसमेंट दिया है.

By: Pratibha Gaur  |  Published: November 20, 2024 2:50 PM IST

AR Rahman के बाद बैंड की Mohini Dey ने भी किया तलाक का अनाउंसमेंट, लोग बोले- 'कुछ तो गड़बड़ है...'

ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान शादी के 29 साल बाद बीवी सायरा बानो को तलाक देने वाले हैं. इस बात की पुष्टि खुद एआर रहमान ने अपने एक ट्वीट के जरिए भी की है. उन्होंने लिखा था कि हमें इस बात की आशा थी कि हम अपने 30 साल तक पहुंच जाएंगे लेकिन ऐसा लगता है कि हर एक चीज का बड़ा ही अनदेखा अंत होता है. इसके अलावा एआर रहमान ने ये भी कहा कि फिलहाल आप लोग हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. अब एआर रहमान के तलाक की अनाउंसमेंट के बाद उन्हीं के बैंड की बॉसिस्ट मोहिनी डे ने अपने पति को तलाक दे दिया है. मोहिनी ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी है.

मोहिनी डे ने दिया अपने पति को तलाक

मोहिनी डे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तलाक का ऐलान किया है. मोहिनी डे ने पोस्ट में लिखा, 'भारी दिल से बताना मार्क और मैं अनाउंस कर रहे हैं कि हम दोनों अलग हो रहे हैं. सबसे पहले अपने परिवार और दोस्तों के प्रति कमिटमेंट की वजह से बता रहे हैं कि यह हम दोनों की आपसी समझ से हो रहा है. हालांकि हम हमेशा अच्छा दोस्त बने रहेंगे. हमने यह फैसला किया है कि हम अपनी लाइफ में अलग-अलग चीजें चाहते हैं और आपसी सहमति से अलग होना आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका है.' इसके अलावा मोहिनी ने बताया कि वह तलाक के बाद भी मार्क के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगी. इसके अलावा

TRENDING NOW

मोहिनी डे का पोस्ट

मोहिनी डे के तलाक पर लगाई जा रहीं ये अटकलें

मोहिनी डे के तलाक के ऐलान के बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि कहीं एआर रहमान संग उनका अफेयर तो नहीं चल रहा है. हालांकि बॉलीवुड लाइफ की इन खबरों की पुष्टि नहीं करता है. बता दें कि एआर रहमान बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की कई बड़ी फिल्मों में भी अपना म्यूजिक दे चुके हैं. एआर रहमान केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पॉपुलर हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.