Taapsee Pannu: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपना परचम लहराने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि अपने बेबाक बयानों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं. हर मुद्दे पर वो अपनी बात खुलकर रखती हैं, जो कई बार चर्चा का विषय भी बन जाता है. हालांकि, आज हम तापसी (Taapsee Pannu Movie) के किसी बयान या फिर आने वाली फिल्म के बारे में नहीं बल्कि, वो फिल्मों का सेलेक्शन कैसे करती हैं इसके बारे में जानेंगे.
'दिल तोड़ने वाले एक्सपीरियंस से गुजरना पड़ा'
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक कई मुद्दों पर खुलकर बात की. इंटरव्यू में तापसी ने अपने लगातार फ्लॉप फिल्मों और दिल टूटने के बाद अपनी असली पहचान की खोज के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि, 'मुझे अपनी असली पहचान पाने के लिए लगातार कई फ्लॉप फिल्मों और दिल तोड़ने वाले एक्सपीरियंस से गुजरना पड़ा.'
TRENDING NOW
कैसे करती हैं फिल्मों का सेलेक्शन?
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि, 'मुझे एहसास हुआ कि मैं उन फिल्मों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करती हूं, जिनमें मेरा दिल और दिमाग पूरी तरह से उस चीज से जुड़ा होता है जिसे मैं पेश कर रही हूं. उस प्रोजेक्ट का दर्शकों के साथ गहरा जुड़ाव होता है. इसलिए अब मैं सिर्फ अपनी अंतरात्मा की सुनती हूं. मैं शायद उन प्रोजेक्ट्स को नहीं चुनती जो मेरे बैंक खाते को बढ़ाएं, बल्कि उन प्रोजेक्ट्स को चुनती हूं, जो मेरी आर्टिस्टिक क्षमता को निखारें. एक ऐसा नया रास्ता बनाएं जिस पर ज्यादा लोग नहीं चलते.'
इन फिल्मों में नजर आएंगी Taapsee Pannu
आपको बता दें कि, तापसी पन्नू को आखिरी बार साल 2024 में आई फिल्म 'खेल खेल में' देखा गया था. यह एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म थी. इसके बाद अब उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में 'वो लड़की है कहां?', 'गांधारी' और 'दुर्गा' जैसी फिल्में शामिल है. जानकारी के मुताबिक, 'दुर्गा' की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates